त्रिपुरा बाढ़ में अब तक 31 लोगों की मौत, केंद्रीय टीम आज पहुंचेगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अगरतला 28 अगस्त 2024। त्रिपुरा में बाढ़ के कारण पांच और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव बी सी जोशी के नेतृत्व में एक अंतर-मंत्रालयी टीम बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए बुधवार को राज्य पहुंचेगी। राजस्व विभाग के सचिव बिरजेश पांडे ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 72,000 लोग अभी भी 492 राहत शिविरों में रह रहे हैं क्योंकि बाढ़ में उनके घर बह गए हैं। उन्होंने कहा, “19 से 23 अगस्त तक आई बाढ़ में कुल 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लापता हैं।” मुख्यमंत्री साहा ने बाद में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। 

Leave a Reply

Next Post

सीकर में भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, इलाज के लिए जयपुर जा रहे थे…तभी ट्रेलर के चपेट में आई कार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सीकर 28 अगस्त 2024। सीकर जिले के रींगस कस्बे के नजदीक नेशनल हाईवे 52 पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसा इतना भयंकर था कि ट्रेलर के नीचे दबने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार झुंझुनूं जिले […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग