गुवाहाटी पहुंचे मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह; जिरीबाम-कछार सीमा सुरक्षा मुद्दों पर सीएम सरमा से करेंगे चर्चा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 23 जून 2024। मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के साथ जिरीबाम-कछार अंतर-राज्यीय सीमा पर सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा करने के लिए गुवाहाटी गए हैं। दरअसल जून के पहले सप्ताह में मणिपुर के जिरीबाम में जातीय हिंसा की घटनाओं के बाद कई लोगों ने असम के कछार में शरण ली है। इंफाल घाटी में रहने वाले मैतेई और पहाड़ियों में रहने वाले कुकी के बीच जातीय संघर्ष के कारण 200 से अधिक लोगों की मौत हुई। हजारों लोग बेघर हुए हैं। वहीं जिरीबाम, जिसमें मैतेई, मुस्लिम, नागा, कुकी और गैर-मणिपुरी लोगों की एक विविध जातीय संरचना है। पिछले साल मई से मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष से अब तक अप्रभावित रहा है। लेकिन पिछले दिनों जिरीबाम में जातीय हिंसा की घटनाएं हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि असम-मणिपुर अंतर-राज्यीय सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और गश्त और क्षेत्र पर नियंत्रण किया जा रहा है।

जून के पहले सप्ताह में मणिपुर के जिरीबाम में जातीय हिंसा की घटनाओं के बाद, राज्य के कई लोगों ने दक्षिणी असम में कछार जिले में शरण ली है। इसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को संबंधित अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा था कि मणिपुर की जातीय हिंसा असम में न फैले। उन्होंने निर्देश भी दिए कि पड़ोसी राज्य से शरण लेने वाले लोगों को सभी मानवीय सहायता प्रदान की जाए।

एक अधिकारी ने जानकारी दी कि अंतर-राज्यीय सीमा पर सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करने के लिए मणिपुर सीएम बीरेन सिंह, वरिष्ठ मंत्री एल सुसिंड्रो सिंह के साथ शनिवार शाम को गुवाहाटी के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों मुख्यमंत्री अंतर-राज्यीय सीमा पर सक्रिय उग्रवादियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बलों के बीच समन्वय पर भी चर्चा कर सकते हैं। एक अन्य अधिकारी ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के रविवार को मणिपुर लौटने की संभावना है।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा रणनीति बनाने में जुटी, शिवराज और हिमंता बिस्व रांची पहुंचे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 23 जून 2024। भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल