मेट गाला छोड़ ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के मिशन पर निकलीं उर्वशी रौतेला

शेयर करे

‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ के लिए उर्वशी ने छोड़ा दुनिया का सबसे बड़ा फैशन मंच

न्यूयॉर्क की चमक ठुकराकर मुंबई में डटीं उर्वशी रौतेला

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 10 मई 2026। जहां पूरी दुनिया फैशन के सबसे बड़े मंच मेट गाला की चमक-धमक में डूबी हुई थी, वहीं अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने ग्लैमर से ज्यादा अपने काम को अहमियत देकर एक अलग मिसाल पेश की। अंतरराष्ट्रीय फैशन इवेंट में शामिल होने के बजाय उर्वशी ने मुंबई में रहकर अपने बहुप्रतीक्षित शो इंस्पेक्टर अविनाश के प्रमोशन को प्राथमिकता दी, जिसमें उनके साथ रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उर्वशी ने साफ शब्दों में कहा कि उनके लिए इस समय उनका प्रोजेक्ट और दर्शक सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि “इंस्पेक्टर अविनाश” के पहले सीज़न को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला था और दूसरा सीज़न उससे भी ज्यादा दमदार बनने जा रहा है। यही वजह है कि वह न्यूयॉर्क में मेट गाला का हिस्सा बनने के बजाय मुंबई में इंटरव्यूज़ और प्रमोशनल गतिविधियों में व्यस्त रहीं।

उर्वशी का यह फैसला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस उनके प्रोफेशनल कमिटमेंट और काम के प्रति समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैशन की दुनिया के सबसे बड़े आयोजन को मिस करने के बावजूद उर्वशी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, यह साबित करते हुए कि उनके लिए स्टारडम से पहले उनका काम और सिनेमा है।

Leave a Reply

Next Post

‘तेरा हो जाऊं’ ने बढ़ाया रोमांस का तापमान

शेयर करेदिल को सुकून देने आया ‘तेरा हो जाऊं’ इस गर्मी का सबसे खूबसूरत लव एंथम बना ‘तेरा हो जाऊं’ (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 09 मई 2026। कभी-कभी कुछ गाने सिर्फ सुने नहीं जाते, महसूस किए जाते हैं  और तेरा हो जाऊं बिल्कुल वैसा ही एहसास लेकर आया […]

You May Like

शिव भक्ति में डूबा दिखा रावण....|....यूरोप में विरोध की लहर: अल्बानिया में आठवें दिन भी झड़पें....|....रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जापान का व्यापार घाटा....|....जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल....|....परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू