केंद्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी बोले-असली किसान खेत में काम कर रहे, कांग्रेस भड़का रही अन्नदाता को

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 दिसम्बर 2020। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने रविवार को किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। गृह राज्य मंत्री ने विपक्ष पर किसानों को भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि देश के किसान इस कानून के पक्ष में है। 

कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा, “मुझे लगता है कि कांग्रेस सरकार और विपक्ष किसानों को भड़काने की कोशिश कर रही है। देश के किसान इन कानूनों के पक्ष में हैं, लेकिन कुछ राजनीतिक लोग आग में घी डालने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार ने कहा है कि एमएसपी जारी रहेगा। इसे हम लिखित में भी दे सकते हैं।”

असली किसान कर रहे हैं अपने खेतों में काम 

केंद्र द्वारा लागू किये गए नए कृषि कानून का पक्ष लेते हुए उन्होंने कहा कि मुझे पीएम मोदी के नेतृत्व और किसानों पर पूरा विश्वास है। मुझे यकीन है कि किसान कभी भी ऐसा निर्णय नहीं लेंगे जिससे देश में कहीं भी अशांति पैदा हो। इन कानूनों ने उन्हें स्वतंत्रता प्रदान की है। मुझे नहीं लगता कि असली किसान इसके बारे में परेशान हैं, वह अपने खेतों में काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं सभी किसान भाईयों से कहना चाहूंगा कि भारत बंद करने से देश का आर्थिक नुकसान होगा इसलिए मैं उन्हें थोड़ा पीछे हटने के लिए कहूंगा क्योंकि पीएम मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरह से किसानों के हित में काम हुए उस तरह पहले कभी नहीं हुआ।  कैलाश चौधरी ने कहा कि कल जो बैठक हुई उसमें किसानों के सुझाव पर विचार-विमर्श किया गया। कृषि कानून किसानों को आज़ादी देने वाला कानून है। किसानों को अगर लगता है कि इसमें कुछ संशोधन की जरूरत है तो सरकार ने भी कहा है अगर आवश्यकता हुई तो हम संशोधन करेंगे।

उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि किसानों को यह सोचना चाहिए कि किस तरह से इसका राजनीतिकरण किया जा रहा है और उन लोगों को फुसलाया जा रहा है। कुछ लोग इसका राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

सिंघु बॉर्डर पर केजरीवाल की किसानों से मुलाकात, भारत बंद के समर्थन का किया ऐलान

शेयर करेदिल्ली सरकार और हमारी पार्टी किसानों के संघर्ष में साथ है मैं सेवादार के तौर पर आया हूं और किसानों की सेवा करने आया हूं इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 दिसंबर 2020। दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक