उपचुनाव 2022 : चार राज्यों की पांच सीटों पर मतदान जारी, बंगाल से शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो भी मैदान में

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 अप्रैल 2022। चार राज्यों की पांच सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। चार विधानसभा सीटों में पश्चिम बंगाल का बालीगंज, छत्तीसगढ़ में खैरागढ़, बिहार में बोचहां और महाराष्ट्र का कोल्हापुर शामिल है। वहीं एक लोकसभा सीट पश्चिम बंगाल का आसनसोल है। इस उपचुनाव में बंगाल से शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो भी मैदान में हैं। वोटों की गिनती 16 अप्रैल को होगी। पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर हो रहे मतदान के दौरान हिंसा भड़क उठी। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल जहां मैदान में हैं वहीं टीएमसी की ओर से शत्रुघ्न सिन्हा भी ताल ठोक रहे हैं। भाजपा के उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल ने आरोप लगाया कि टीएमसी के लोगों ने हम पर हमला किया, हमारे काफिले पर पथराव किया। पुलिस कुछ नहीं कर रही है। पॉल ने आगे आरोप लगाया कि टीएमसी के लोगों ने हमारे सुरक्षाकर्मी को बांस के डंडों से पीटा। ममता बनर्जी कितनी भी कोशिश कर लें, भाजपा यहां जीत रही है।

सेंट्रल फोर्स का रवैया सही नहीं: बाबुल सुप्रीयो
बंगाल में चल रहे उपचुनाव में बालीगंज से टीएमसी उम्मीदवार बाबुल सुप्रीयो ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सेंट्रल फोर्स का रवैया सही नहीं है, मुझे साउथ पोर्ट स्कूल के बूथ में घूसने नहीं दिया गया। शुरुआत में कुछ लोगों को मोबाइल बाहर जमा करके बूथ के अंदर जाने को कहा गया जिसके बाद इसका विरोध हुआ तो फिर इसे बंद किया गया।

सीएम बघेल को चुनाव के समय खैरागढ़ का नाम याद आया: भाजपा उम्मीदवार
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार कोमल जंघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र को पिछले साढ़े तीन साल से उपेक्षित रखा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को याद भी नहीं है कि कोई खैरागढ़ नाम का विधानसभा क्षेत्र भी है। उन्हें यहां की तब याद आई जब चुनाव की शुरुआत हुई। 

बिहार के बेचहां में राजद बनाम वीआईपी बनाम भाजपा
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर जीते विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। मृतक विधायक के बेटे अमर राजद के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं, जबकि वीआईपी ने गीता देवी को मैदान में उतारा है, जिनके पिता रमई राम 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के उम्मीदवार थे। भाजपा ने बेबी कुमारी को मैदान में उतारा है।

खैरागढ़(छत्तीसगढ़) उपचुनाव: कांग्रेस की यशोदा वर्मा बनाम भाजपा के कोमल जंघेल  
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। पिछले साल नवंबर में जेसीसी (जे) विधायक और पूर्व सांसद देवव्रत सिंह के निधन के बाद उपचुनाव कराना पड़ा था। जेसीसी (जे) ने पूर्व विधायक खैरागढ़ के एक वकील और दामाद नरेंद्र सोनी को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने पूर्व विधायक कोमल जंघेल को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की खैरागढ़ प्रखंड इकाई की अध्यक्ष यशोदा वर्मा सत्ताधारी पार्टी की ओर से उम्मीदवार हैं।

Leave a Reply

Next Post

मेरठ अग्निकांड: सुप्रीम कोर्ट ने एडीजे रैंक का अधिकारी नामित करने का दिया आदेश, 2006 में 65 लोगों की हुई थी मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 अप्रैल 2022। मेरठ के विक्टोरिया पार्क अग्निकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने के लिए एडीजे रैंक के एक अधिकारी को नामित करने का आदेश दिया है। 2006 में हुए […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं