50 करोड़ की ओर बढ़ रही मिशन इम्पॉसिबल, धीमी पड़ी बाकी फिल्मों की रफ्तार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 21 मई 2025। टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार आगे बढ़ रही है। तो वहीं इस फिल्म के साथ हॉलीवुड की एक और फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स’ भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। इन दो हॉलीवुड फिल्मों के बीच अजय देवगन की ‘रेड 2’ अभी भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। जानते हैं मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा इन फिल्मों का हाल।

मिशन इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग
टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए हुए है। हालांकि, फिल्म की कमाई में कुछ कमी जरूर दिख रही है, लेकिन फिल्म वीक डे में भी लोगों को अपनी ओर खींच रही है। मंगलवार को फिल्म ने 5.50 करोड़ की कमाई की। जबकि सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 5.75 करोड़ रहा था। ऐसे में अब चार दिनों में ‘मिशन इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ ने कुल 44.75 करोड़ की कमाई कर ली है। अब फिल्म 50 करोड़ की ओर आगे बढ़ रही है

फिल्म को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
भारत में मिशन इम्पॉसिबल सीरीज का काफी क्रेज रहा है। अब सीरीज की अंतिम फिल्म को भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है। उम्मीद है कि फिल्म एक-दो दिन में 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी।

फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स
मिशन इम्पॉसिबल के साथ एक और हॉलीवुड फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स’ भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी है। फिल्म ने अपने छठे दिन मंगलवार को 2.50 करोड़ की कमाई की। इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 2.75 करोड़ का बिजनेस किया था। ऐसे में अब तक फिल्म की कुल कमाई 27.70 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

अबूझमाड़ में DRG जवानों का बड़ा एक्शन, 26 नक्सली ढेर; बड़े लीडर्स को घेरा; एक जवान बलिदान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नारायणपुर 21 मई 2025। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अबूझमाड़ इलाके में हो रही इस मुठभड़े में अब तक 26 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं