केकेआर को नहीं खलेगी सॉल्ट की कमी, क्वालिफायर से पहले इस पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 मई 2024। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को मंगलवार को क्वालिफायर-1 में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करना है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट की सेवाएं नहीं मिलेंगी क्योंकि वह राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के चलते इंग्लैंड लौट गए हैं। माना जा रहा है कि सॉल्ट की जगह प्लेइंग-11 में अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज को जगह मिलेगी। पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि केकेआर को सॉल्ट की कमी नहीं खलेगी और टीम को कोई अन्य सदस्य उनकी कमी पूरा करेगा। 

नरेन-सॉल्ट की जोड़ी रही थी सफल
मौजूदा सीजन केकेआर को नरेन और सॉल्ट की जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई थी और यह सलामी जोड़ी काफी सफल रही थी। सॉल्ट आईपीएल 2024 सीजन में सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक थे। उन्होंने 13 पारियों में 435 रन बनाए थे। केकेआर की जीत में नरेन और सॉल्ट की जोड़ी का योगदान काफी अहम रहा था। सॉल्ट इंग्लैंड के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो आईपीएल के बीच सीजन से ही स्वदेश लौट गए हैं। इंग्लैंड को अगले महीने टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान के साथ चार मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 22 मई को होगा। 

केकेआर से आक्रामक शुरुआत चाहते हैं सहवाग
केकेआर का सामना रविवार को ग्रुप चरण के अंतिम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से होना था, लेकिन यह मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। केकेआर का सामना अब हैदराबाद से क्वालिफायर-1 में होगा और सहवाग चाहते हैं कि सॉल्ट की अनुपस्थिति में भी केकेआर आक्रामक शुरुआत ही करे जैसा वे इस सीजन करते आए हैं। सहवाग ने कहा, ऐसा नहीं है कि किसी एक खिलाड़ी के नहीं होने से टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ता है। इसका मतलब यह है कि टीम के अन्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना है। फर्क सिर्फ इतना पड़ता है कि आपका एक इन फॉर्म खिलाड़ी अब उपलब्ध नहीं है। सॉल्ट ने इस दौरान जैसा प्रदर्शन किया और जिस तरह की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की उसे केकेआर मिस करेगा।

उन्होंने कहा, यह भी हो सकता है कि सॉल्ट की जगह कोई अन्य खिलाड़ी आगे के मैच में उनसे भी बेहतर प्रदर्शन करे। उसे बस अपनी क्षमता साबित करने के लिए सिर्फ एक मैच खेलना है। मैं इसे सकारात्मक तरीके से देख रहा हूं। आपको सिर्फ अन्य खिलाड़ियों में से किसी एक खिलाड़ी को सॉल्ट की जगह उतारना है।

Leave a Reply

Next Post

रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, मतदाताओं से की मुलाकात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 मई 2024। कांग्रेस नेता और रायबरेली से उम्मीदवार राहुल गांधी आज मतदान के दिन रायबरेली पहुंच गए है। यहां पहुंचते ही लोगों ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी ने सबसे पहले हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने लोगों से मुलाकात […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं