चंबा में भीषण हादसा: कार पर अचानक गिरी बड़ी चट्टान, फिर गाड़ी गहरी खाई में गिरी, छह लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंबा 08 अगस्त 2025। हिमाचल प्रदेश के भंजराड़ू-शहवा-भड़कवास मार्ग पर हुए भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थर के कारण वीरवार रात सफेद रंग की स्विफ्ट साउआ पधरी के समीप लुढ़क कर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। मृतकों की पहचान राजेश कुमार 40 वर्षीय पुत्र नरेन सिंह, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा, हंसो 36 वर्षीय पत्नी राजेश कुमार, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा, आरती 17 वर्षीय पुत्री राजेश कुमार, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा, दीपक 15 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा, राकेश कुमार 44 वर्षीय पुत्र हरि सिंह, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा और चालक हेम पाल 37 वर्षीय पुत्र इंदर सिंह, गांव सलांचा, डाकघर के रूप में हुई है। 

चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग और पुलिस टीमों ने ग्रामीणों की मदद से सभी छह लोगों के शव गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाए। शुक्रवार को मृतकों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल तीसा में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जेबीटी अध्यापक राजेश कुमार जो वर्तमान में प्राथमिक स्कूल बुलवास में कार्यरत थे। यह दुर्घटना कार पर अचानक एक बड़ी चट्टान गिरने और फिर गहरी खाई में गिरने के कारण हुई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

गाजा पर कब्जा करेगा इस्राइल, सुरक्षा परिषद ने भी दी नेतन्याहू की योजना को मंजूरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गाजा 08 अगस्त 2025। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इस्राइली सुरक्षा परिषद ने भी गाजा पर कब्जे की मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को ये फैसला किया गया, जिसके बाद 22 महीने से जारी गाजा […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग