इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया: हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, मेघना सिंह को मिला डेब्यू का मौका

Indiareporter Live
शेयर करे

भारतीय महिला टीम तीन स्पिनरों के साथ उतरी है और दो तेज गेंदबाजों को खिलाया है

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 जुलाई 2022 । भारतीय महिला क्रिकेट टीम राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला मैच शुक्रवार को खेल रही है. इस मैच में उसके सामने है ऑस्ट्रेलिया. इस मैच में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. हरमनप्रीत कौर ने एक खिलाड़ी को टी20 में डेब्यू का मौका दिया है. ये खिलाड़ी है मेघना सिंह. मेघना भारत के लिए टेस्ट और वनडे खेल चुकी हैं लेकिन आज पहली बार टी20 इंटनरनेशनल खेलेंगी.

भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में तीन स्पिनरों को जगह दी है जबकि दो तेज गेंदबाजों को खिलाया है. टॉस के समय हरमनप्रीत ने कहा, “विकेट अच्छी दिख रही है. पिछले कुछ महीनों से हम काफी मेहनत कर रहे हैं. ये टीम काफी सकारात्मक लग रहे हैं. हमने तीन स्पिनरों, दो मीडियम पेसरों के साथ खेल रहे हैं.”

लंबे अरसे बाद क्रिकेट की वापसी

लंबे अरसे बाद क्रिकेट की इन खेलों में वापसी हुई है. इससे पहले 1998 में पुरुष क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया था, और तब के इस साल क्रिकेट को जगह मिली लेकिन महिला क्रिकेट को.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया: मेग लेनिंग (कप्तान), एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, ताहलिया मैक्ग्रा, राचेल हैंस, एशले गार्डनर, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, एलाना किंग, मेगन शट्ट, डार्सी ब्राउन

इंडिया इलेवन: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर.

Leave a Reply

Next Post

धधकते विमान को रेत के धोरों की तरफ ले गए पायलट, अपनी जान गंवा बचाई 2500 जिंदगियां

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बाड़मेर 29 जुलाई 2022 । राजस्थान के बाड़मेर में गुरुवार देर रात एयरफोर्स के फाईटर प्लेन क्रैश हादसे में दो पायलट शहीद हो गए. वायुसेना के दोनों पायलटों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए करीब ढाई हजार लोगों की जान बचा ली. चश्मदीदों […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग