स्कूली बच्चों की हाजिरी दिन में दो बार ली जायेगी

Indiareporter Live
शेयर करे

कलेक्टर ने टीएल बैठक में की योजनाओं की समीक्षा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 20 फरवरी 2024। स्कूलों में बच्चों की अब दो बार हाजिरी ली जायेगी। पहली हाजिरी स्कूल खुलने पर प्रथम पीरियड में और दूसरी हाजिरी मध्यान्ह भोजन के बाद ली जायेगी। कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों से स्कूल अवधि में एक-एक बच्चे की निगरानी समुचित तरीके से करने को कहा है। टीएल बैठक में लंबित मामलों के साथ ही सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की गई। नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद थे।

कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने बैठक में कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन लेने के लिए अब एक ही दिन बचा है। प्रथम चरण के लिए आवेदन लेने की अंतिम तिथि कल 20 फरवरी तक है। बताया गया कि 18 फरवरी तक जिले में योजना के तहत 3 लाख 38 हजार आवेदन मिल चुके हैं। इनमें से 90 प्रतिशत की आॅनलाईन एण्ट्री का कार्य भी हो चुका है। कलेक्टर ने आज तक प्राप्त आवेदन सहित सभी आवेदनों की सौ फीसदी एण्ट्री कर लेने को कहा है ताकि कल के लिए काम लंबित न रहे। उन्होंने बताया कि 21 तारीख को आवेदनों की सूची प्रकाशित करके दावा-आपत्ति मंगायी जायेगी। सूची को गांव एवं वार्डों में सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा करने और इसकी मुनादी करने को भी कहा है। कलेक्टर ने बताया कि 24 फरवरी को विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगायी जायेगी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत अब तक 8345 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्हें अब प्रशिक्षण देने की तैयारी के निर्देश दिए गए। कुष्ठ रोगियों को सुपोषण में मदद के लिए निक्षय मित्र बनाने के काम में तेजी लाने को कहा है। अब तक 639 लोग ही निक्षय मित्र बने हैं। एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में गति लाने और अग्निवीर भर्ती रैली में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शामिल करने को कहा है। बैठक में विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय के कई मामलों का भी समाधान किया गया।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी को जमानत मिली: 25-25 हजार के दो बेल बांड भरे, गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी का है मामला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सुल्तानपुर 20 फरवरी 2024। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को सुबह 11:05 बजे दीवानी न्यायालय पहुंचे। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने कांग्रेस नेता […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां