फिल्म “हाय जिंदगी” का मथुरा में मुहूर्त, शूटिंग शुरू

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 21 जून 2025। निर्माता सुनील अग्रवाल और निर्देशक अजय राम की फिल्म “हाय जिंदगी” का मुहूर्त उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुआ. मुहूर्त क्लैप सुनील कुमार अग्रवाल द्वारा दिया गया। गाने की शूटिंग के साथ मुहूर्त हुआ है, इसके बाद लगातार शूटिंग चलेगी। सी. आर. फिल्म्स और सुनील अग्रवाल फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म हाय जिंदगी मे गौरव सिंह, गरिमा सिंह, आयुशी तिवारी. सोमी श्री. दीपांशी, ऋषभ शर्मा  और गौपाल सारस्वत जैसे कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म मे संगीत आदित्य राज शर्मा, प्रतीक ने दिया है। गीत जमील अहमद ने लिखा है. क्रिएटिव डायरेक्टर मुकेश पंडित है, कहानी सग्रीला कहार की है. डी. ओ. पी. सुनील अहेर, कोरियोग्राफर रवि अखाड़े, लाइन प्रोड्यूसर गौरव शर्मा हैं। मथुरा में राजनंदनी शर्मा और आदित्य राज शर्मा द्वारा गाए गीत कान्हा की मुरली बाजे की शूटिंग के साथ मुहूर्त हुआ। निर्देशक अजय राम का कहना है कि आज के दौर मे मेट्रो शहरों में रहने वाले युवाओ और युवतियों की जिंदगी पर आधारित है फिल्म हाय जिंदगी की कहानी। आज के जमाने की चार मॉडर्न ल़डकियों की कहानी ब्यान करती यह फिल्म युवा पीढ़ी की लाइफ स्टाइल को दर्शाती है। अगले माह तक इसकी शूटिंग संपन्न कर ली जाएगी। फिल्म नवंबर 2025 तक रिलीज करने का इरादा है।”बॉलीवुड के विख्यात निर्माता निर्देशक अजय राम ने हाल ही में अपना ओटीटी ऐप “सीआरएफ स्टूडियोज” लांच किया है.

Leave a Reply

Next Post

भारत के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ा रहा रूस, पुतिन बोले- तेल और गैस का निर्यात बढ़ाने का लक्ष्य

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मॉस्को 21 जून 2025। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि भारत के साथ 2030 तक दीर्घकालिक आर्थिक सहयोग के लिए मास्को की कार्य योजना को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। ‘सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच’ के एक सत्र में बोलते […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण