वायु शक्ति अभ्यास में वायुसेना ने किया लड़ाकू मारक क्षमता का प्रदर्शन, राफेल समेत 120 विमानों ने लिया हिस्सा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 फरवरी 2024। साहिल पांडे द्वारा भारतीय वायु सेना (आईएडी) ने शनिवार को जैसलमेर के पास पोखरण रेंज में ‘अभ्यास वायुशक्ति 2024’ में अपनी लड़ाकू मारक क्षमता का प्रदर्शन किया। इस अभ्यास में राफेल, एसयू-30 एमकेआई, मिग-29, मिराज-2000, तेजस, सी-17 और सी-130जे सहित भारतीय वायुसेना के 120 से अधिक विमानों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। दिन और रात का यह अभ्यास, राष्ट्रीय ध्वज और वायु सेना के ध्वज के साथ तीन चेतक हेलीकॉप्टरों के साथ शुरू हुआ, जो पृष्ठभूमि में राष्ट्रगान बजते हुए ग्रैंडस्टैंड से गुजर रहे थे।

अभ्यास के दौरान लड़ाकू विमानों ने जमीन और हवा में दुश्मन के ठिकानों को निशाना बना नष्ट किया। एक राफेल विमान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल से भी सफलतापूर्वक निशाना साधा। इस दौरान परिवहन विमानों ने भी लड़ाकू सहायता परिचालन का भी प्रदर्शन किया गया। इस अभ्यास में सी-17 विमान ने रसद की आपूर्ति की। अभ्यास में अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर ने पहली बार अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन किया। वहीं एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने जमीनी लक्ष्यों को अभेद तरीके से भेदा। भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर ने सेना के लिए साजो-सामान की तुरंत आपूर्ति भी की।

रक्षा प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने कहा कि अभ्यास के दौरान दो घंटे में दो वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में लगभग 50 टन हथियार गिराया गया, जो भारतीय वायुसेना की आक्रामक मारक क्षमता और सटीक लक्ष्य साधने की क्षमता का प्रदर्शन करता है। स्वदेशी रूप से विकसित तेजस विमान ने भी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया और एक हवाई लक्ष्य को नष्ट किया।

Leave a Reply

Next Post

निर्वाचन आयोग चुनावी बॉन्ड मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करेगा : राजीव कुमार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भुवनेश्वर 18 फरवरी 2024। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को यहां कहा कि चुनाव आयोग चुनावी बॉन्ड योजना के संबंध में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन करेगा. कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि आयोग हमेशा सूचना प्रवाह और भागीदारी में पारदर्शिता के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल