दुश्मन के सभी हमलों को नाकाम करेगा VSHORADS मिसाइल सिस्टम; परीक्षण में उच्च गति के लक्ष्य को भेदा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 फरवरी 2026। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि ओडिशा के चांदीपुर तट से तीन ‘वेरी शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम’ का सफल उड़ान परीक्षण किया गया है। बता दें कि, ये परीक्षण ओडिशा के तट पर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर से किए गए हैं।

क्या है वीएसएचओआरएडीएस?
वीएसएचओआरएडीएस एक ऐसी मिसाइल है जिसे सैनिक अपने कंधे पर रखकर दाग सकते हैं। इसे खासतौर पर दुश्मन के हेलीकॉप्टर, ड्रोन और कम ऊंचाई पर उड़ रहे फाइटर जेट जैसे हवाई खतरों को नष्ट करने के लिए बनाया गया है। इसे पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार किया गया है। इसका विकास रिसर्च सेंटर इमारत ने अन्य डीआरडीओ लैब और भारतीय उद्योगों के साथ मिलकर किया है।

परीक्षण में क्या हुआ?
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, तीनों परीक्षण लगातार और सफल रहे। मिसाइल ने तेज रफ्तार से उड़ रहे नकली दुश्मन विमानों को हवा में ही मार गिराया। इस दौरान अलग-अलग गति, दूरी और ऊंचाई पर उड़ रहे लक्ष्यों को निशाना बनाया गया। सैनिकों ने फील्ड में खुद लक्ष्य को पहचाना और मिसाइल दागी। इस दौरान टेलीमेट्री, रडार और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम से डेटा रिकॉर्ड किया गया, जिससे यह साबित हुआ कि मिसाइल हर तरह के हवाई खतरे से निपटने में सक्षम है।

रक्षा मंत्री ने क्या कहा?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, सेना और उद्योगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बड़ी सफलता है और अब इस सिस्टम को जल्द ही भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल किया जा सकता है।

क्यों अहम है यह परीक्षण?
आज के समय में ड्रोन और लो-फ्लाइंग मिसाइलों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में वीएसएचओआरएडीएस जैसी मिसाइलें सीमा पर तैनात सैनिकों को तुरंत जवाब देने की ताकत देती हैं। इस सफलता से भारत की रक्षा ताकत और आत्मनिर्भरता दोनों मजबूत होंगी।

Leave a Reply

Next Post

अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान के समर्थन में उतरे ट्रंप: शहबाज और मुनीर की शान में पढ़े कसीदे, किया बड़ा एलान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 28 फरवरी 2026। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका इस मामले में दखल देने के लिए तैयार है। हालांकि उन्होंने यह भी […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़