विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने जिला स्तरीय पशुधन एवं कुक्कुट प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 06 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती के नंदेली भाठा मैदान में पशुधन एवं मुर्गीपालन प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. राम सुन्दरदास सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

डॉ. महंत ने जनप्रतिनिधियों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के कार्य में पशुधन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि और खुशहाली में पशुधन बड़ा सहायक है। उन्होंने पशुपालकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि किसानों की समृद्धि और खुशहाली में पशुधन बहुत सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की अनेक किसान हितैषी नीतियों से किसानों के लिए पशुधन अब आय का एक महत्वपूर्ण साधन बन गया है। राज्य शासन द्वारा गोबर खरीदी योजना से एक तरफ किसानों को नगद राशि की प्राप्ति हो रही है तो दूसरी ओर खेती के काम के लिए उन्हें जैविक खाद सुगमता से उपलब्ध होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार किसानों और समाज के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही हैं और निश्चित रूप से सरकार की नीतियों का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। ग्रामीणों और किसानों द्वारा पशुधन का पोषण एवं संरक्षण उनके अपने हित में है, पशुधन के जरिए उन्हें नियमित रूप से आय प्राप्त करने के अलावा परिवार की आवश्यकता के अनुरूप दूध, दही, मक्खन और घी की प्राप्ति भी होती है जो स्वास्थ्य की दृष्टि भी अति महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Next Post

जनऔषधि दिवस पर बोले PM- जन औषधि केंद्रों में सस्ती दवाई के साथ-साथ युवाओं को आय के साधन

शेयर करेशिलॉन्ग में जनऔषधि दिवस कार्यक्रम का आयोजन पीएम ने 7500वें जनऔषधि केंद्र का किया उद्घाटन पीएम ने लोगों से जनऔषधि केंद्र दवाइयां खरीदने की अपील की  इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 मार्च 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जनऔषधि दिवस को संबोधित कर रहे हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक