हिंद महासागर में भारत-मालदीव और श्रीलंका के बीच ‘दोस्ती’, चीन को लगेगी मिर्ची

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

माले 24 फरवरी 2024। समुद्री सुरक्षा और पारस्परिकता बढ़ाने एवं हिंद महासागर क्षेत्र में उभर रही चुनौतियों की पहचान करने के लिए भारतीय तटरक्षक बल, मालदीव और श्रीलंका के जवान चार दिवसीय त्रिपक्षीय अभ्यास कर रहे हैं। भारतीय तटरक्षक बल का पोत समर्थ और आईसीजीएस अभिनव के साथ श्रीलंकाई नौसेना का पोत ‘समुद्र’ बृहस्पतिवार को ‘दोस्ती-16’युद्धाभ्यास के लिए यहां पहुंचे। युद्धाभ्यास 22 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा और बांग्लादेश इसमें पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल हो रहा है। तटरक्षक बल का हेलीकॉटर आईसीजीएस डॉर्नियर भी त्रिपक्षीय अभ्यास ‘दोस्ती’ में हिस्सा ले रहा है। इस युद्धाभ्यास से चीन को मिर्ची लगना तय है क्योंकि ऋण जाल में फंसाकर अपने हित साधने के लिए उसका अगला शिकार मालदीव ही है।

श्रीलंका ने कहा कि इसका लक्ष्य सहयोग को बढ़ाना, दोस्ती को मजबूत करना, आपसी संचालन क्षमता में सुधार करना और भारत, श्रीलंका और मालदीव के तटरक्षकों के बीच पारस्परिक संबंध को विकसित करना है। मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (एमएनडीएफ) ने बृहस्पतिवार की देर शाम भारतीय तटरक्षक बल के अपर महानिदेशक एस.परमेश का गर्मजोशी से स्वागत किया। एमएनडीएफ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ उनके (परमेश) पहुंचने पर एमएनडीएफ तटरक्षक बल के कमांडेंट कर्नल मोहम्मद सलीम ने उनका स्वागत किया।

भारतीय तटरक्षक बल(ICG) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में किया, ‘‘दोनों आईसीजी जहाजों के कमांडिंग अधिकारियों ने कमांडेंट एमएनडीएफ सीजी से मुलाकात की और सहयोगात्मक संबंधों के तरीकों पर चर्चा की।” आईसीजी जहाज कई गतिविधियों में शामिल होंगे और श्रीलंका तट रक्षक और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के साथ एक संयुक्त समुद्री अभ्यास में भाग लेंगे। मालदीव में भारतीय मिशन ने भारत-मालदीव-श्रीलंका त्रिपक्षीय अभ्यास ‘दोस्ती’ के 16वें संस्करण को ‘‘समुद्री सुरक्षा और परस्पर संबंध बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय तालमेल” करार दिया। 

Leave a Reply

Next Post

अखिलेश बोले- परीक्षा निरस्त होना युवाओं की जीत, अफसर-अपराधी मिले हुए हैं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 24 फरवरी 2024। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी पुलिस आरक्षी परीक्षा का निरस्त होना युवाओं की जीत है और भाजपा सरकार के प्रपंचों की हार है। पहले तो भाजपाई कह रहे थे पेपर लीक ही नहीं हुए तो अब कैसे मान […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार