सीरिया के गंभीर हालात पर भारत चिंतित, देर रात जारी की एडवाइजारी; कहा- जल्द से जल्द वहां से निकलें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 दिसंबर 2024। सीरिया में बिगड़ते हालात से चिंतित भारत सरकार ने सभी भारतीय नागरिकों के लिए देर रात एक एडवाइजरी जारी की। इसमें सलाह दी गई है कि वे अगली सूचना तक सीरिया की यात्रा करने से पूरी तरह बचें। एडवाइजरी में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी साझा की गई है। विदेश मंत्रालय ने सीरिया में वर्तमान में सभी भारतीयों से दमिश्क में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की अपील की है। इसके अलावा सलाह दी गई है कि जो लोग वहां से निकल सकते हैं, वे जल्द से जल्द उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों के जरिए सीरिया छोड़ दें। जो लोग ऐसा नहीं कर सकते, वे अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और कम से कम अपने घरों से बाहर निकलें।

विदेश मंत्रालय ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

दमासकस के लिए विदेश मंत्रालय ने आपातकालीन हेल्पलाइन +963 993385973 नंबर जारी किया है। इस नंबर का इस्तेमाल व्हाट्सएप पर भी किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने एक आपातकालीन ईमेल आईडी hoc.damascus@mea.gov.in. भी जारी की। एडवाइजरी में बताया गया कि स्टाफ से संपर्क होने पर अपडेट साझा किया जाएगा। 

पतन होने की कगार पर बशर अल असद की सरकार

राजनीतिक उथल-पुथल के बीच रूस और ईरान समर्थित बशर अल-असद शासन विद्रोही समूहों से घिर गया। इन समूहों को तुर्किये का समर्थन प्राप्त है। राष्ट्रपति बसर अल असद को सत्ता से बाहर करने के लिए विद्रोही ताकतों ने पिछले सप्ताह पूरे सीरिया में हमला किया। विद्रोही समूहों का आक्रमण इतना तेज है कि सीरिया का दूसरा शहर अलेप्पो और हमा पहले ही राष्ट्रपति के नियंत्रण से बाहर हो चुका है। 2011 के गृह युद्ध के बाद पहली बार सीरिया में ऐसा हमला हुआ। 

बसर अल असद की सरकार सीरिया में पिछले पांच दशक से सत्ता में है और पहली बार उनकी सरकार पतन होने की कगार पर है। अगर विद्रोहियों ने सीरिया के प्रमुख शहर होम्स पर कब्जा कर लिया तो इससे राजधानी दमिश्क में सत्ता की सीट भूमध्यसागरीय तट से कट जाएगी। दरअसल, इसे बसर अल असद का प्रमुख गढ़ माना जाता है।

Leave a Reply

Next Post

मेजर जनरल सेठ बोले- यह केवल भारत की सैन्य जीत नहीं, बल्कि भारतीय संकल्प और साहस की मिसाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 दिसंबर 2024। मेजर जनरल मोहित सेठ ने कहा है कि 1971 का युद्ध आधुनिक भारत के सैन्य इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है। सेठ ने सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को याद करते हुए कहा कि यह जीत केवल एक […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार