अडाणी मुद्दे पर ईडी ऑफिस तक विपक्षी सांसदों ने निकाली रैली, विजय चौक पर पुलिस ने रोका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 मार्च 2023। केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्ष संसद में लगातार अदाणी से जुड़े मु्द्दों को उठा रहा है। दिल्ली में अदाणी मुद्दे पर ज्ञापन सौंपने के लिए विपक्षी सांसदों ने संसद से ईडी कार्यालय तक मार्च शुरू कर दिया है। हालांकि एनसीपी और टीएमसी संसद से दिल्ली में ईडी कार्यालय तक विपक्षी सांसदों के विरोध मार्च में भाग नहीं ले रहे हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने विजय चौक पर मार्च कर रहे विपक्षी सांसदों को सूचित किया कि वे आगे मार्च न करें क्योंकि धारा 144 सीआरपीसी लागू है और यहां किसी भी आंदोलन की अनुमति नहीं है।

एलआईसी, एसबीआई और अन्य बैंक बर्बाद हो गए
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मार्च के दौरान कहा कि हम सभी अदाणी के घोटाले में एक ज्ञापन सौंपने के लिए निदेशक ईडी से मिलने जा रहे हैं। लेकिन सरकार हमें विजय चौक के पास कहीं नहीं जाने दे रही है, उन्होंने हमें रोक दिया है। लाखों रुपये का घोटाला हुआ है, एलआईसी, एसबीआई और अन्य बैंक बर्बाद हो गए हैं। 

पीएम मोदी और अदाणी के बीच क्या संबंध है
आगे उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति खरीदने के लिए सरकार एक आदमी को पैसा दे रही है। पीएम किसी ऐसे व्यक्ति को प्रोत्साहित कर रहे हैं जिसके पास पहले कम संपत्ति थी लेकिन अब 13 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति हो गई है। यह कैसे हुआ? कौन जिम्मेदार है? पैसा कौन दे रहा है? पूछताछ होनी चाहिए। पीएम मोदी और अदाणी के बीच क्या संबंध है ?

आवाज दबाना चाहते हैं पीएम मोदी
साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 17-18 राजनीतिक दलों के हम सभी सांसद यहां हैं और हम जानना चाहते हैं कि अदाणी ने 2.5 साल के भीतर लाखों और करोड़ रुपये कैसे कमाए। उन्होंने हमें यहां रोका है। हम 200 हैं और यहां 2000 पुलिसकर्मी हैं, इसलिए वे हमारी आवाज दबाना चाहते हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी
इससे पहले नेताओं ने इस मुद्दे पर अपनी संयुक्त रणनीति के तहत संसद भवन परिसर में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में मुलाकात की। 

संजय राउत बोले मार्च जरूरी
उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि ये मार्च जरूरी है,ये ईडी कार्यालय की तरफ हमारा प्रतिनिधित्व होगा। जिस तरह से देश में BJP की सरकार अपने राज्य के विरोधियों को टारगेट कर रही हैं जैसे कि सत्ताधारी लोग दूध के धुले हैं। हमारे जैसे लोग जो उनसे सवाल करते हैं उन्हें वो टारगेट करते हैं।

जेपीसी की मांग पर अड़ा विपक्ष
बता दें कि कांग्रेस समेत विपक्षी दल अदाणी मामले की जांच के लिए जेपीसी की मांग कर रहे हैं। मौजूदा बजट सत्र में भी विपक्षी दल अदाणी मामले पर मुखर हैं। वहीं सत्ता पक्ष लंदन में दिए बयान को लेकर राहुल गांधी से माफी की मांग कर रहा है। जिसके चलते संसद नहीं चल पा रही है। कांग्रेस अदाणी मामले पर खासी सक्रिय होकर विरोध कर रही है। इस मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को घेरने की कोशिशों में जुटी है और देशभर में प्रदर्शन कर रही है। विभिन्न प्रदेशों में कांग्रेस कमेटी अदाणी मामले पर विरोध मार्च निकाल रही हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी सदन में लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। 

टीएमसी ने पीएम मोदी से मांगा जवाब
तृणमूल कांग्रेस ने अलग से एलपीजी मूल्य वृद्धि को लेकर संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया और सरकार से जवाब मांगा। टीएमसी सांसदों ने एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें जवाब दें।

Leave a Reply

Next Post

पीसीबी ने बाबर-शाहीन को दिया आराम तो बौखलाए राशिद लतीफ, बोले- पाकिस्तान क्रिकेट तबाह होने की कगार पर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कराची 15 मार्च 2023। पाकिस्तान क्रिकेट पिछले कुछ समय से गलत कारणों से चर्चाओ में रहा है। पिछले साल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा को जबरदस्ती उनके पद से हटाया गया था और नजम सेठी नए पीसीबी अध्यक्ष बने थे। ऐसा […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार