हार्दिक पांड्या के पिता का निधन, बड़े भाई क्रुणाल पांड्या ने बीच में छोड़ा टूर्नामेंट

indiareporterlive
शेयर करे

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के पिता का हुआ निधन

हार्ट अटैक से हुआ हार्दिक पंड्या के पिता का निधन

दोनों भाई सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट खेल रहे थे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के पिता हिमांशु पंड्या (Himanshu Pandya) का शनिवार सुबह दिल का दौरा (cardiac arrest) पड़ने से निधन हो गया।

हार्दिक के भाई और क्रिकेटर क्रुणाल (Krunal Pandya) बड़ौदा की टीम को छोड़कर घर रवाना हो गए हैं। वह सैयद मुश्ताक अली टूर्नमेंट (Syed Mushtaq Ali T20 Trophy) में खेल रहे थे। क्रुणाल अपने परिवार के पास चले गए हैं और इस वजह से वह टूर्नमेंट में आगे नहीं खेल पाएंगे।

बड़ौदा क्रिकेट असोसिएशन (BCA) के सीईओ शिशिर हतंगड़ी (Shishir Hattangadi) ने इस घटना पर शोक जताया है। उन्होंने कहा है, ‘हां, क्रुणाल पंड्या बबल से बाहर चले गए हैं। यह एक निजी क्षति है। बड़ौदा क्रिकेट असोसिएशन इस दुख की घड़ी में हार्दिक और क्रुणाल के साथ है।’

मौजूदा सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में क्रुणाल ने 3 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 4 विकेट चटकाए थे। उत्तराखंड के खिलाफ पहले मैच में क्रुणाल ने 76 रन की पारी खेली थी। बड़ौदा अपने तीनों मैच जीतकर ग्रुप सी में टॉप पर है।

इरफान पठान ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बड़ौदा के कप्तान रह चुके इरफान पठान ने हार्दिक और क्रुणाल के पिता के निधन पर दुःख जताया है और अपनी श्रद्धांजलि दी है। पठान ने अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए लिखा, ‘याद आ रहा है जब मैं अंकल से पहली बार मोतीबाग में मिला था। वह अपने बेटों को अच्छा क्रिकेट खेलता देखने के लिए उत्सुक थे। आपके और आपके पूरे परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान आपको इस कठिन वक्त से गुजरने की शक्ति दे।’

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत, कही ये बड़ी बातें…

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 जनवरी 2021। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ भारत ने सबसे बड़ी जंग छेड़ दी है। देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान का पहला चरण शुरू हो चुका है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह साढ़े दस बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टीकाकरण अभियान की […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार