विकी कौशल संग शादी की प्लानिंग की खबरों को कटरीना कैफ ने बताया बकवास, कहा- पिछले 15 सालों से हो रही है

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 27 अक्टूबर 2021। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है, जिसमें ये कहा जा रहा है कि वह नवंबर-दिसंबर में एक्टर विक्की कौशल के संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। उन्होंने अपने बयान में कहा कि ये जो कुछ शादी को लेकर कहा जा रहा है वह बिल्कुल सही नहीं है। वह शादी नहीं कर रही हैं। विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अभी तक अपने प्यार का इजहार दुनिया के सामने नहीं किया है, लेकिन दोनों के प्यार चर्चे होते रहते हैं। हाल ही में कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों ने सीक्रेटली सगाई कर ली है। हालांकि, इन खबरों का कोई आधार नहीं मिला क्योंकि खुद विकी और कटरीना ने यह साफ कर दिया था कि दोनों ने सगाई नहीं की है। इतना ही नहीं अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बात नहीं की है। सीक्रेटली सगाई की अफवाहों के बाद अब दोनों की ‘शादी प्लान’ को लेकर खबरों तेज हो गई हैं, जिसे कटरीना ने सिरे से खारिज कर दिया है। 

कटरीना ने खबरों को बताया बकवास

कटरीना से जब इस बारें में सवाल किया तो एक्ट्रेस इस खबर को बकवास कहा। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि पिछले 15 सालों से ये सवाल उनका पीछा कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, कटरीना ने कहा है कि उन्हें खुद नहीं पता है कि उनके बारें में ये अफवाहें कौन फैला रहा है या क्यूं फैल रही हैं। वह कहती हैं- जब मेरे बारे में ऐसी खबरें आती हैं तो लोग मुझसे पूछते हैं कि ये सही है या गलत? इस बार भी ऐसा ही है। पिछले 15 सालों से मेरे दिमाग में भी यही सवाल है कि क्या मैं शादी करने वाली हूं।

कपल ने की सेलिब्रिटी मैनेजर से मुलाकात

सोशल मीडिया पर विकी कौशल और कटरीना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों को एक साथ सेलिब्रिटी मैनेजर रेशमा शेट्टी के साथ दफ्तर पर स्पॉट किया गया। इस वीडियो के आने के बाद इनकी शादी की अफवाहों को हवा मिल गई। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर बहुत कुछ कहा जा है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों अपने रिश्ते को अलग लेवल पर ले जाने की तैयारी कर चुके हैं। विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी की तैयारी शुरू कर दी है। यहां तक कि दोनों ने अपने शादी के कपड़ों को भी फाइनल कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

डेंगू मलेरिया का बढ़ रहा है आतंक, मच्छरों से छुटकारा दिला सकते हैं ये आसान उपाय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव 27 अक्टूबर 2021। कोरोना से अभी पूरी तरह निजात भी नहीं मिल पाई है कि देशभर में डेंगू, मलेरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है। अस्पतालों में लगातार मच्छरों से होने वाले मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लोग […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं