‘विदेश में कोई परेशानी हो तो सरकार पर रख सकते हैं विश्वास’, सम्मेलन में बोले जयशंकर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भुवनेश्वर 09 जनवरी 2025। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि भारत के प्रवासी समुदाय का महत्व हर साल बढ़ता जा रहा है क्योंकि भारत एक वैश्विक कार्यबल बनाने की दिशा में काम कर रहा है। जयशंकर प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान जोर देते हुए कहा कि अगर विदेश में कभी भी कोई परेशानी हो तो वे विश्वास रख सकते हैं कि नरेंद्र मोदी सरकार आपके साथ है। उन्होंने आगे कहा, ‘हमें अपने प्रवासी भारतीयों की उपलब्धियों पर गर्व है।’

हम वैश्विक श्रमबल बनाने का प्रयास कर रहे: विदेश मंत्री
उन्होंने यह भी कहा, ‘वैश्वीकरण के दौर में, हर गुजरते साल के साथ प्रवासी समुदाय का महत्व बढ़ता जा रहा है, चाहे प्रौद्योगिकी हो, सर्वोत्तम कार्यप्रणाली हो या संसाधन, चाहे पर्यटन हो, व्यापार हो या निवेश, दोनों तरफ से प्रयास जरूरी है क्योंकि हम वैश्विक श्रमबल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

‘जीवन जीना आसान हो सकता’
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के जन-केंद्रित बदलावों से प्रवासी भारतीयों को भी लाभ मिल रहा है। विदेश मंत्री ने कहा कि ये कारोबार सुगमता को बढ़ावा दे सकते हैं, जीवन जीना आसान बना सकते हैं, संपर्क और यात्रा को सुविधाजनक बना सकते हैं। प्रवासी भारतीयों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल तकनीकों का उपयोग भी स्पष्ट है।

‘मोदी सरकार आपके साथ’
उन्होंने कहा, ‘पिछले दशक में, हमने पासपोर्ट जारी करने और नवीनीकरण के साथ-साथ सत्यापन प्रक्रिया का सरलीकरण देखा। वाणिज्य दूतावास सेवाओं में सुधार हुआ, कल्याणकारी उपायों में वृद्धि हुई है और शिकायत निवारण मंच प्रभावी हुए हैं। दुनियाभर में दूतावास और वाणिज्य दूतावास अधिक उत्तरदायी हुए हैं। मुश्किल समय में, आप आश्वस्त हो सकते हैं कि मोदी सरकार आपके साथ है।

जयशंकर ने ओडिशा की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर का उल्लेख किया। साथ ही कहा कि ओडिशा का प्रभाव विदेश नीति और एक्ट ईस्ट नीति में भी देखा जाता है। उन्होंने इस मौके पर प्रवासियों से भारत के गौरवशाली इतिहास, परंपराओं और पहचान को और मजबूत करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Next Post

संभावित हार से घबरा कर भाजपा सरकार ईवीएम से चुनाव कराने जा रही - कांग्रेस

शेयर करेचुनाव जिस भी प्रणाली से हो जीतेगी कांग्रेस ही इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 11 जनवरी 2025। नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम से कराये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ वातावरण है। भाजपा […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम