छत्तीसगढ़: धारादार हथियार से छात्र की गला काटकर हत्या, सभी घरवाले गए थे शादी में

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 25 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक छात्र की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। परिवार के सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, छात्र घर पर अकेला रह गया था और जब घरवाले अगले दिन शादी से वापस लौटे तो युवक की लाश खून से लथपथ मिली। घटना चंदन चौकी के बिटकुली गांव में हुई है। मामले की सूचना पुलिस को देते ही, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि शव देखने पर पता चलता है कि युवक के गले को किसी धारदार हथियार से काटा गया है। वहीं मृतक के शरीर कुछ चोट के निशान भी मिले हैं।

मौके पर डॉग स्क्वॉयड ने की छानबीन
साथ ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुलाया गया और छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने शनिवार दोपहर को ही वारदात को अंजाम दिया है और भाग निकले हैं। पुलिस अब इस केस में अलग-अलग दृष्टिकोण से जांच कर रही है।

मां-पिता के काम में अपना हाथ बंटाता था किशन
किशन साहू 19 साल का था और 12वीं का छात्र था। उसके घरवालों ने बताया कि उसने इस साल परीक्षा नहीं दी थी। वह घर पर ही रहता था। मां-पिता के काम में अपना हाथ बंटाता था। पता चला है कि शनिवार को उसके माता-पिता और घर के लोग कहीं बाहर शादी में गए हुए थे। उसी वक्त यह वारदात हुई है।

Leave a Reply

Next Post

MP में जल संकट: CM ने सुबह 6.30 बजे अधिकारियों की बैठक बुलाई, नियमित जल आपूर्ति के लिए शाम तक मांगा एक्शन प्लान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 25 अप्रैल 2022। मध्य प्रदेश में बिजली संकट के बाद अब जल संकट खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पेयजल की स्थिति को लेकर चिंता जताई। उन्होंने  सोमवार सुबह 6.30 पीएचई विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई और नियमित जल आपूर्ति […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल