‘हमारा पुलिस विभाग सक्षम,’ जैन मुनि हत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग पर बोले राज्य गृहमंत्री

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेंगलुरु 10 जुलाई 2023। कर्नाटक में जैन मुनि आचार्य श्री कामकुमारा नंदी महाराज की हत्या के बाद राज्य में सनसनी फैल गई। भाजपा ने हत्या के लिए सीबीआई जांच की मांग की है। केवल राज्य में ही नहीं पूरे देश में अब जैन मुनि की हत्या की निंदा हो रही है, जिसपर राज्य के गृहमंत्री ने अपनी प्रतिकिया दी है। कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने जैन मुनि की हत्या पर बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, ‘कानूनी कार्रवाई एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसमें भेदभाव का कोई सवाल ही नहीं है। इस घटना के बाद शिकायत मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई थी। हुबली में जैन मुनि अनशन पर बैठे हैं। मैंने उनसे कल बात भी की थी।’ 

सीबीआई जांच की मांग पर जी परमेश्वर ने आश्वासन भी दिया है। उन्होंने कहा, ‘हमारा पुलिस विभाग सक्षम है, सीबीआई को यह मामाला सौंपने की जरूरत नहीं है। हमारे विभाग की जांच पूरी होने के बाद सच सामने आ जाएगा। फिलहाल किसी पर आरोप लगाना ठीक नहीं है। इस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस बिना किसी दबाव के निष्पक्षता से काम कर रही है।’ 

प्रियांक खरगे का बयान
इस मामले में राज्य के मंत्री मयंक खरगे ने बताया कि जैन समुदाय राज्य सरकार द्वारा की जा रही जांच से संतुष्ट है। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने इस मामले की जांच को किसी अन्य एजेंसी द्वारा जांच कराने की मांग नहीं की है। गृह मंत्रालय पूरी तरह से सक्षम है, किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा। भाजपा को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा, ‘जहां तक भाजपा का सवाल है, वह जिसकी चाहे उसकी मांग कर सकते हैं। जांच की रिपोर्ट सामने आने तक का इंतजार है। समुदाय सरकार के साथ है। वे जानते हैं कि इस मामले में सरकार का कोई दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं है और यह एक सामुदायिक मुद्दा होने के बजाय व्यक्तिगत झगड़ा लगता है, जिसे उठाने में भाजपा पीछे नहीं है।’

क्या है मामला
कामकुमारा नंदी महाराज 15 साल से नंदी पर्वत जैन मठ में रहते थे। उनके प्रबंधक बसाड़ी भीमप्पा उगारे ने छह जुलाई को उनके लापता होने की जानकारी पुलिस को दी थी। जांच के दौरान पता चला कि मुनि लोगों को ऋण दिया करते थे। उन्होंने कुछ संदिग्धों को भी ऋण दिया था और पैसे वापस मांगने के दौरान उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों नारायण बसप्पा माडी और हसन दलायथ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद एक बोरवेल से मुनि के शव के टुकड़े बरामद किए गए। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने इस मामले में विस्तृत जांच का आश्वासन दिया है। 

Leave a Reply

Next Post

हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन मोड में सेंसर बोर्ड, इस फिल्म से हटा दिया पूरा का पूरा शिव तांडव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 10 जुलाई 2023। फिल्म ‘आदिपुरुष’ को जारी करते समय भारतीय संस्कृति, देश में प्रचलित धर्म कथाओं और पौराणिक चरित्रों को लेकर सजगता न दिखाने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के निशाने पर आए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) अब अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। इसी के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं