प्रधानमंत्री मोदी बोले- पीएम गति शक्ति से देश के संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग होगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 फरवरी 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज डिपार्टमेंट फॉर प्रोमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम गति शक्ति योजना समेत कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कीं। पीएम मोदी ने कहा कि इस साल के बजट ने 21वीं सदी के भारत के विकास की गति शक्ति निर्धारित कर दी है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित विकास की ये दिशा हमारी अर्थव्यवस्था के सामर्थ्य में असाधारण वृद्धि करेगी। इससे रोजगार की अनेक संभावनाएं बनेगी। 

पीएम गति शक्ति से देश के संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीएम गति शक्ति से देश के संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग होगा। आज जिस बड़े पैमाने हमारी सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर काम कर रही है उसमें पीएम गति शक्ति बहुत बड़ी आवश्यकता है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पीएम गति शक्ति समन्वित तरीके से ढांचागत योजना, क्रियान्वयन और निगरानी का काम करेंगी। 

इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश का बहुत बड़ा गुणक प्रभाव होता है
पीएम मोदी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश का बहुत बड़ा गुणक प्रभाव होता है ये ईज ऑफ लिविंग के साथ ही ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को सुधारता है। इससे सभी सेक्टर की आर्थिक उत्पादकता को शक्ति मिलती है। आज जब देश इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को अभूतपूर्व गति दे रहा है उससे आर्थिक गतिविधि और रोजगार बढ़ेंगे।

पीएम गतिशक्ति हमारे निर्यात में भी मदद करेगी 
पीएम मोदी ने कहा कि पीएम गतिशक्ति हमारे निर्यात में भी मदद करेगी और हमारे एमएसएमई को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगी।

Leave a Reply

Next Post

समाधान जल्द: अश्विनी वैष्णव ने कहा- डाटा संरक्षण बिल को मानसून सत्र में संसद की मंजूरी मिलने की उम्मीद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 फरवरी 2022। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि डाटा संरक्षण कानून के मसौदे पर विभिन्न पहलुओं और सुझावों को लेकर विस्तृत बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि जटिल मुद्दों का जल्द […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान