‘पाकिस्तान की गोलियों का जवाब तोप से देंगे’, तेलंगाना में प्रचार के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 11 मई 2024। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को तेलंगाना में हुंकार भरी। यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, इसके डर से कांग्रेस पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर भारत का अधिकार छोड़ना चाहती है।

अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा
रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर कहते हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, इसलिए भारत को पीओके के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। परमाणु बम के डर से वे पीओके पर भारत का अधिकार छोड़ना चाहते हैं। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। नरेंद्र मोदी फिर एक बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और इस बार पाकिस्तान की गोलियों का जवाब तोप से दिया जाएगा।”

तेलंगाना के सीएम पर साधा निशाना
अमित शाह ने इस दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भी घेरा। भाजपा नेता ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर रेवंत रेड्डी की टिप्पणी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकवादियों को खत्म किया।”

बता दें कि रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को पुलवामा हमले को रोकने में खुफिया विफलता का दावा किया था। उन्होंने आगे कहा, “पुलवामा घटना के बाद सर्जिकल स्ट्राइक से पीएम मोदी ने राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की। मोदी जी से मेरा एक सवाल है, वह क्या कर रहे हैं? पुलवामा घटना क्यों हुआ? आपने इसे क्यों होने दिया? आंतरिक सुरक्षा को लेकर आप क्या कर रहे हैं? आपने आईबी या आरएंडएडब्ल्यू जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल क्यों नहीं किया?” तेलंगाना के सीएम ने इसे प्रधानमंत्री की विफलता बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को नहीं मालूम कि सर्जिकल स्ट्राइक सच में हुआ था या नहीं। 

Leave a Reply

Next Post

नक्सलियों का गढ़ मलकानगिरी के लोग लिखेंगे नया अध्याय, एक दशक के बाद पहली बार करेंगे मताधिकार का प्रयोग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भुवनेश्वर 11 मई 2024। लोकसभा चुनाव के मतदान के बीच ओडिशा के मलकानगिरी जिले के चित्रकोंडा ब्लॉक में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। कई वर्षों के बाद यहां के स्थानीय लोग मतदान करने वाले हैं। दरअसल, एक समय ऐसा था जब यह वामपंथ […]

You May Like

रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर