नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: महिलाओं ने पीएम का जताया आभार, कहा-आत्मनिर्भरता का नया युग शुरू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह 11 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय स्तर के ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में सरकार, शिक्षा जगत, विज्ञान, खेल, उद्यमिता, मीडिया, सामाजिक कार्य और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों और महिला उपलब्धि हासिल करने वालों की भागीदारी होने की उम्मीद है। डॉ. तरनी तनेजा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल से देश को फायदा होने वाला है, इससे देश में उन्नति भी होगी। अगर कोई महिला आत्मनिर्भर बनती है, तो उसके साथ उसके परिवार, समाज और देश की उन्नति होती है। काफी समय से देश को इस बिल की आवश्यकता थी, लेकिन भाजपा ही लेकर आ रही है। देश में महिलाओं की बराबर की भागेदारी होनी चाहिए। यशोदा रावत ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि देश को बहुत पहले इसकी जरूरत थी लेकिन कांग्रेस ने कभी ध्यान नहीं दिया था। अब भाजपा लेकर आ रही है, तो इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। आज के सम्मेलन में हम लोग प्रधानमंत्री को सुनने आए है, हम लोगों को बहुत जानकारी मिलने वाली है।

योगिता ने बताया कि हम लोग भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते है आज उन्हीं की वजह से ये बिल पास हो रहा है। इसके आ जाने से महिलाओं को काफी फायदा पहुंचने वाला है और हमारी हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़गी, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकती हैं। हर नेता को एक साथ आकर इस बिल का समर्थन करना चाहिए। डॉ विमल प्रीत मोहन ने कहा कि आज महिलाओं के लिए विशेष दिन है, हम लोग आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए आए हैं। भाजपा के राज्य में ही नारी शक्ति वंदन बिल आया है। इसके लिए हम लोग धन्यवाद देते है, इससे महिलाओं और देश को काफी फायदा होने वाला है। इसके आने से हर क्षेत्र में महिलाओं को फायदा पहुंचने वाला है। हम लोग इसको लेकर बहुत खुश हैं। रुपाली ने कहा कि महिलाओं के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। अब महिला घर से निकलकर बाहर भी निर्णय ले सकती है इससे काफी फायदा पहुंचने वाला है। महिलाओं में काफी खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Next Post

हमें महिलाओं से किए गए सामूहिक वादे को निभाना होगा: रीजीजू ने खरगे से कहा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 अप्रैल 2026। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से कहा कि महिला आरक्षण अधिनियम के कार्यान्वयन में देरी करना करोड़ों महिलाओं के साथ न्याय में देरी करने के अलावा और कुछ नहीं है। उन्होंने प्रमुख विपक्षी दल […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल