कोलंबो के इंडिया हाउस में हुआ खिलाड़ियों का स्वागत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलंबो, 21 अगस्त 2026। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। इससे पहले श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने दोनों टीमों की मेजबानी की।श्रीलंका के खिलाफ चल रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से पहले कोलंबो स्थित इंडिया हाउस में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की मेजबानी की। भारतीय उच्चायुक्त ने इस मैच से पहले श्रीलंकाई टीम की भी मेजबानी की। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से शुरू हो रहा है। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है।

बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीरें 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उच्चायुक्त संतोष झा ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया की मेजबानी की और इसे एक यादगार शाम बताया। बीसीसीआई ने एक्स पोस्ट में कहा, कोलंबो में एक यादगार शाम! श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले इंडिया हाउस में भारतीय टीम की मेजबानी की।

उच्चायुक्त ने किया पोस्ट
उच्चायुक्त संतोष झा ने भी एक्स पर कहा कि वह भारतीय और श्रीलंकाई क्रिकेट टीमों की मेजबानी करके बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के प्रति जुनून दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को कैसे मजबूत करता है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कहा, टीम इंडिया के लिए चीयर कर रहे हैं। श्रीलंका में चल रही टेस्ट सीरीज के दौरान भारत और श्रीलंकाई पुरुष क्रिकेट टीमों की मेजबानी करके खुशी हुई। क्रिकेट भारत और श्रीलंका के बीच स्थायी संबंधों को मजबूत रखता है।

भारत सीरीज में आगे 
भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 1-0 की बढ़त के साथ उतरेगी और जीत के साथ सीरीज को 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने गॉल में हुए शुरुआती टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की थी। पहले टेस्ट की बात करें तो भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हरा दिया। इस जीत में मानव सुथार के करियर के पहले 10 विकेट और पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल के 167 रनों ने अहम भूमिका निभाई थी। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ रुपये स्वीकृत

शेयर करेदो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम  किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 21 अगस्त 2026। छत्तीसगढ राज्य में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए […]

You May Like

तेल अवीव से वियना जा रही फ्लाइट को बम की धमकी....|....सूखे नशे और शराब के कारण प्रदेश के युवा बर्बाद हो रहे- कांग्रेस....|....बढ़े बिजली के दाम के साथ कोयले का सेस जनता पर अत्याचार - कांग्रेस....|....इंसानों और वन्यजीव संघर्ष की जिम्मेदार भाजपा सरकार, कॉर्पोरेट परस्त नीतियों ने जंगल उजाड़े, नदियाँ जहरीली की - कांग्रेस....|....सात समंदर पार वाला प्यार: जांजगीर की क्रिस्टीना ने नीदरलैंड के शिप कैप्टन से की शादी....|....जीपीएम में रफ्तार का कहर, दो सड़क हादसों में दो की मौत....|....वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन: 40,000 लोग हुए शामिल....|....मेले में बैरिकेडिंग हटाने को लेकर सुरक्षाकर्मियों से भिड़े भाजपा नेता....|....सर सैयद डे में पहुंचा था सीजेपी कार्यकर्ता मोहम्मद जुनैद....|....ग्वालियर में ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचला, 15 मौतें