शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें- कलेक्टर

indiareporterlive
शेयर करे

अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी की साधारण सभा की बैठक संपन्न

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 13 अक्टूबर 2020। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर की अध्यक्षता में आज अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी की चैदहवीं साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक में बिलासपुर नगर निगम सीमा अंतर्गत 48 स्लम क्षेत्रों में संचालित होने वाले मेडिकल मोबाईल यूनिट के रूट चार्ट का अनुमोदन किया गया।

कलेक्टर ने शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि संगठित एवं असंगठित कर्मकारों का पंजीयन एवं स्वास्थ्य परीक्षण मेडिकल मोबाईल यूनिट कैम्प स्थल पर किया जाये।
मंथन सभाकक्ष में आयोजित अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी की साधारण सभा की बैठक में एजेंडावार चर्चा की गई। सबसे पहले मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत् मेडिकल मोबाईल यूनिट संचालन के लिए रूट निर्धारित किया गया। दूसरे एजेंडा में मेडिकल मोबाईल यूनिट हेतु डाक्टर्स, फार्मासिस्ट, लेब, टेकनीशियन, नर्स एवं वाहन चालक की नियुक्ति पर चर्चा हुई। इसी प्रकार मोबाईल मेडिकल यूनिट हेतु 3 माह के लिए आवश्यक दवाईयों के क्रय करने पर भी सहमति दी गई।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यापालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

बिलासपुर के 48 स्लम क्षेत्रों में शीघ्र संचालित होगा मेडिकल मोबाईल यूनिट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 13 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत शहरी क्षेत्र के गरीबों के सामान्य बीमारियों के ईलाज के लिए नगर निगम बिलासपुर सीमा के 95 स्लम क्षेत्रों में से 48 स्लम क्षेत्र में प्रथम चरण में 04 मेडिकल मोबाईल यूनिट संचालित होगा। […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय