रोहित ने इस सीजन पावरप्ले में छह टीमों से ज्यादा छक्के लगाए; पोलार्ड को भी इस मामले में पीछे छोड़ा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 अप्रैल 2024। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम जीत की पटरी पर वापस आ चुकी है। शुरुआती लगातार तीन मैच गंवाने के बाद मुंबई ने दो मैच जीते। हालांकि, उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद गुरुवार को मुंबई की टीम ने पंजाब किंग्स पर नौ रन से जीत हासिल की। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 192 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 25 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 144 का रहा। तीन छक्के लगाने के साथ ही रोहित ने कुछ खास रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। रोहित इस सीजन पावरप्ले में अब तक 13 छक्के लगा चुके हैं। यह छह टीमों द्वारा पावरप्ले में लगाए गए छक्कों से ज्यादा है। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 12 छक्के, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11-11 छक्के, गुजरात टाइटंस ने 10 छक्के, राजस्थान रॉयल्स ने छह छक्के और पंजाब किंग्स ने चार छक्के लगाए हैं। रोहित ने इस सीजन शुरुआती छह ओवरों में जितने छक्के लगाए हैं, उतने राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीम ने मिलकर पावरप्ले में नहीं लगाए। रोहित द्वारा पावरप्ले में खेली गई यही आक्रामक पारियों की बदौलत मुंबई ने जीत हासिल की है। तीन छक्के लगाने के साथ ही हिटमैन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। वह अब तक इस लीग में मुंबई इंडियंस के लिए 224 छक्के जड़ चुके हैं। उन्होंने इस मामले में कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया। पोलार्ड ने मुंबई के लिए इस लीग में 223 छक्के जड़े हैं। तीसरे नंबर पर 104 छक्कों के साथ हार्दिक पांड्या और चौथे नंबर पर 103 छक्कों के साथ ईशान किशन हैं। 36 साल की उम्र में जिस तरह से रोहित बाउंड्री क्लीयर कर रहे हैं, शायद ही इस वक्त दुनिया में उनसे बेहतर ओपनर या हिटर होगा। रोहित मुंबई इंडियंस से 2011 में जुड़े थे। इससे पहले वह डेक्कन चार्जर्स की टीम में थे। वहां उन्होंने 51 छक्के लगाए थे। कुल मिलाकर रोहित इस लीग में 275 छक्के लगा चुके हैं।

रोहित फिलहाल इस सीजन सात मैचों की सात पारियों में 49.50 की औसत और 164.09 के स्ट्राइक रेट से 297 रन बना चुके हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं। हिटमैन ने अब तक इस सीजन 30 चौके और 18 छक्के लगाए हैं। 18 में से 13 छक्के उन्होंने पावरप्ले में जड़े हैं। ऑरेंज कैप की लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने सात पारियों में 72.20 की औसत और 147.35 के स्ट्राइक रेट से 361 रन बनाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर रियान पराग हैं। पराग ने सात पारियों में 63.60 की औसत और 161.42 के स्ट्राइक रेट से 318 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 22 चौके और 20 छक्के लगाए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

​पहले मतदान, फिर विदाई: मंडप से निकलकर पहले दुल्हन ने डाला वोट, पति सहित बाराती बने साक्षी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जमुई: लोकतंत्र की खूबसूरती में तब चार चांद लग गया, जब शादी मंडप से उठी नवविवाहिता सीधे मतदान केंद्र पर पहुंच गई और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह नजारा जमुई लोकसभा के शेखपुरा विधान सभा के शहर चकदिवान के वसंती कन्या मिडिल स्कूल के बूथ […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं