मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र से आने-जाने वाली सभी बसों पर 30 अप्रैल तक प्रतिबंध

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 31 मार्च 2021। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज उछाल देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने महाराष्ट्र से यहां आने-जाने वाली बसों के आवागमन पर 30 अप्रैल तक प्रतिबंध बढ़ा दिया है। उल्लेखनीय है कि देश में कोविड-19 बीमारी से पीड़ित इलाज करा रहे लोगों में से 79 फीसदी से अधिक मामले पांच राज्यों में हैं जिनमें से 61 फीसदी से अधिक लोग अकेले महाराष्ट्र में हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘देश में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों में से 79.30 प्रतिशत मरीज पांच राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, पंजाब और छत्तीसगढ़ में हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 61 प्रतिशत से अधिक मरीज उपचाराधीन हैं।’

मध्यप्रदेश में मंगलवार तक ऐसी थी कोरोना की स्थिति

बता दें कि मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2173 नए मामले सामने आए थे। इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या दो लाख 93 हजार 179 तक पहुंच गई। 

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 10 और लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,977 हो गई है।

इंदौर में 628 नए मामले मिले, भोपाल में संख्या रही 497

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 628 नए मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 497 और जबलपुर में 148 नए मामले आए। मंगलवार को 1279 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल दो लाख 93 हजार 179 संक्रमितों में से अब तक दो लाख 73 हजार 168 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। इसके अलावा 16,034 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

आठ राज्यों में सबसे ज्यादा नए मामले, एमपी भी शामिल

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि आठ राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, पंजाब और मध्यप्रदेश में कोविड-19 के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वैश्विक महामारी के नए मामलों में से 84.73 प्रतिशत मामले इन राज्यों से ही हैं।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल में सेवानिवृत्ति अनिल कुमार को भावभीनी विदाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 31 मार्च 2021। एसईसीएल मुख्यालय से माह मार्च 2021 में सेवानिविृत्त हो रहे कर्मचारी अनिल कुमार, कार्यालय अधिक्षक, ग्रेड ए1 को आज मुख्यालय में ससम्मान विदाई दी गई। कोविड नियमों का परिपालन करते हुए आयोजित इस संक्षिप्त समारोह में एसईसीएल शीर्ष प्रबंधन से ए.पी. […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण