UP Election 2022: अखिलेश यादव का तंज- योगी जी सीएम हैं कोई कंप्रेसर नहीं जो ठंडा कर देंगे, वो गर्मी और हम भर्ती की बात करते हैं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 03 फरवरी 2022। उत्तर प्रदेश में सत्ता का संग्राम अपने चरम पर है। सभी पार्टियों के बड़े नेता एक ही दिन में कई-कई जिलों में सभाएं कर रहे हैं। इसका बड़ा केंद्र आज बुलंदशहर की विधानसभाएं हैं जहां अमित शाह से लेकर प्रियंका और अखिलेश व जयंत चौधरी पहुंचे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद मुखिया जयंत चौधरी का बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर, शिकारपुर, खुर्जा और सिकंदराबाद में कार्यक्रम है, जहां दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। जानिए दोनों ने प्रेसवार्ता के दौरान क्या कहा…

प्रेसवार्ता में बोलते हुए जयंत ने कहा कि इस सरकार ने मनरेगा का बजट काट दिया। एक बार भी वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में इस बात का जिक्र नहीं किया। हमारी सरकार बनी तो कानून व्यवस्था और किसानों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।

वहीं अखिलेश ने कहा कि बुलंदशहर की घटना पूरे यूपी को चिंतित कर रही है। सरकार के लोग ये बताने में कहीं भी चूक नहीं करते कि कानून व्यवस्था में यूपी सबसे आगे है पर सच कुछ और है। हाथरस में जो हुआ वो सरकार की नाकामी को दर्शाता है। बुलंदशहर में हुई घटना के आरोपी अभी खुलेआम घूम रहे हैं। दोषी कब पकड़े जाएंगे सरकार बताए। सरकार को पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने अब पत्रकारों पर की टिप्पणी, बोले-पत्रकारों से शादी जैसा रिश्ता और दोनों रिश्ते में एक जैसी परेशानी...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर 03 फरवरी 2022। विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के मप्र प्रभारी पी. मुरलीधर राव फिर से सुर्खियों में आए हैं। अबकी बार उन्होंने पत्रकारों को लेकर टिप्पणी की है। कहा है कि पत्रकारों से शादी जैसा रिश्ता है और दोनों […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं