रायपुर में रफ्तार का कहर: मैग्नेटो मॉल के सामने कंटेनर–डंपर की भीषण टक्कर, दो गंभीर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 22 जनवरी 2026। राजधानी रायपुर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। रिंग रोड नंबर–01 पर मैग्नेटो मॉल के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भारी वाहन सड़क के बीचों-बीच पलट गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और काफी देर तक यातायात बाधित रहा। त्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब रिंग रोड पर ट्रैफिक अपेक्षाकृत कम था। डंपर सामान्य गति से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने अचानक संतुलन खो दिया और सीधे डंपर में जा भिड़ा। टक्कर के बाद कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे में कंटेनर चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Next Post

ब्लू डार्ट ने मुख्य भूमिकाओं में 200 प्लस दिव्यांग प्रतिभाओं को दी उड़ान

शेयर करेब्लू डार्ट ने दिव्यांग कार्यबल के विस्तार से रचा इतिहास ब्लू डार्ट में 200 से अधिक दिव्यांग कर्मचारियों की नियुक्ति (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 23 जनवरी 2026। दक्षिण एशिया की अग्रणी एक्सप्रेस एयर और एकीकृत लॉजिस्टिक्स कंपनी ब्लू डार्ट ने समावेशी कार्यसंस्कृति की दिशा में एक बड़ी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल