भारत-पाकिस्तान मैच के बाद हार्दिक बने एंकर, रोहित-जडेजा के साथ की मस्ती

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 अक्टूबर 2023। वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान पर भारत की जीत से सभी भारतीय खुश हैं। अहमदाबाद में फैंस ने जमकर जीत का जश्न मनाया। वहीं, भारतीय खिलाड़ियों ने भी मैच के बाद जमकर मस्ती की। इस दौरान हार्दिक पांड्या एंकर बन गए और सभी खिलाड़ियों के साथ बात की। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के साथ खूब मस्ती की। भारत के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या मैच के बाद बीसीसीआई मीडिया टीम के लिए एंकर बने और सीधे रोहित शर्मा के पास उनकी बल्लेबाजी के बारे में पूछने गए। शर्मा ने कहा कि इस तरह का गेम जीतना एक अच्छा एहसास था हार्दिक तुरंत बीच में आ गए और उनसे परिणाम छोड़ अपनी बल्लेबाजी के बारे में बात करने के लिए कहा। हार्दिक ने रोहित से कहा, “ऐसा लगा जैसे आप प्लेस्टेशन में बल्लेबाजी कर रहे हों।” जवाब में, शर्मा ने कहा कि वह दो साल से इस तरह से बल्लेबाजी करने की कोशिश कर रहे थे और शुक्र है कि यह सफल हो गया। “मैं पिछले दो साल से ऐसी ही बल्लेबाजी करने की कोशिश कर रहा हूं, क्योंकि विकेट इतने अच्छे हैं कि मैं अपने शॉट्स खेलना चाहता हूं। मुझे पता है कि मैं शतक से चूक गया, लेकिन मैं अब उस मानसिकता के साथ नहीं आता हूं।” रोहित ने अपनी पारी पर कहा। 

पंड्या ने भारतीय कप्तान की जमकर तारीफ की और कहा, “मैं आपको ईमानदारी से बताऊंगा। जब आप हमें चौका मारते हैं तो हमें दुख होता है और फिर मैं इस तरह का मैच देखता हूं और मैं खुद से कहता हूं कि चिंता मत करो, आपने अच्छी गेंदबाजी की थी।

मैच में क्या हुआ?
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 42.5 ओवर में 191 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 30.3 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की टीम को 191 रन पर समेट दिया। इसके बाद रोहित और श्रेयस की शानदार पारियों के चलते टीम इंडिया ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने 50 और रिजवान ने 49 रन बनाए। भारत के पांच गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, भारत के लिए रोहित ने 86 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए शाहीन ने दो विकेट लिए।

Leave a Reply

Next Post

'हमास के आतंकियों को समर्पित नहीं कर पाएंगे जीत', भारत की जीत पर इजराइल के राजदूत ने पाकिस्तान पर कसा तंज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 अक्टूबर 2023। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए वनडे वर्ल्ड कम मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है। इसी बीच भारत में इजराइल के राजदूत […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां