चुनाव आयोग से खरगे की शिकायत: कांग्रेस प्रमुख के खिलाफ ECI पहुंची भाजपा, पीएम मोदी के खिलाफ बयान से जुड़ा है विवाद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 अप्रैल 2026। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू और निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में भाजपा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित रूप से दिए गए बयान को लेकर आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। भाजपा नेताओं ने इसे गंभीर और निंदनीय मामला बताते हुए निर्वाचन आयोग से हस्तक्षेप की मांग की।

खरगे ने पूरे देश का अपमान किया है

मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल दुख और आक्रोश के साथ आयोग के समक्ष पहुंचा। रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना केवल प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान है।

सीतारमण ने क्या कहा?

वहीं केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के समक्ष यह मुद्दा उठाया है कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता जैसे वरिष्ठ पद पर बैठे व्यक्ति ने बेहद निंदनीय शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि यह बयान किसी निजी बातचीत में नहीं, बल्कि चुनावी राज्य चेन्नई में मीडिया को संबोधित करते हुए दिया गया, जहां प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा गया।

सीतारमण ने कहा कि आज देश एक गंभीर और भावनात्मक दिन मना रहा है, क्योंकि पुलवामा हमले की पहली बरसी पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि उस हमले में निहत्थे नागरिकों की उनके परिवारों के सामने हत्या की गई थी और देश आज उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे संवेदनशील समय की पूर्व संध्या पर कांग्रेस अध्यक्ष चुनावी राज्य चेन्नई गए, प्रेस कॉन्फ्रेंस की और यह बयान दिया।

पीएम मोदी के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना कांग्रेस का पैटर्न है

निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना एक पैटर्न बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बार-बार इस तरह की भाषा का प्रयोग करती है और उसके व्यवहार में कोई बदलाव या सुधार नहीं आया है।

Leave a Reply

Next Post

अभिषेक SRH के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी, इस दिग्गज को पछाड़ा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हैदराबाद 22 अप्रैल 2026। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला जब भी चलता है, गेंदबाजों की शामत आ जाती है और रिकॉर्ड बुक भी अपडेट हो जाती है। आईपीएल 2026 में मंगलवार को हैदराबाद में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ खेलते हुए एसआरएच के इस […]

You May Like

'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला