झारखंड के गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 18 नवंबर 2023। झारखंड के गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों सहित पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार सुबह करीब तीन बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघमारा में हुआ, जब वाहन पर 10 लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी बीच स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और कार से लोगों को बाहर निकाला। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की खबर हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों को दे दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पुलिस का बयान 
गिरिडीह सदर उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अनिल सिंह ने कहा कि कार सवार लोग बिरनी थाना क्षेत्र के थोरिया गांव से लगभग 40 किलोमीटर दूर टिकोडीह में एक समारोह में शामिल होने आए थे और घर लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा, “पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ड्राइवर को शायद झपकी आ गई होगी।” शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। 

Leave a Reply

Next Post

हमास-इजराइल संघर्ष में आम नागरिकों के मारे जाने की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है: मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 नवंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमास और इजराइल के बीच जारी संघर्ष में आम नागरिकों के मारे जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया के घटनाक्रम से नयी चुनौतियां उभर रही हैं और अब वक्त आ […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल