शिंदे सरकार-राज्यपाल के खिलाफ एमवीए का हल्लाबोल, प्रदर्शन में शामिल हुए उद्धव ठाकरे-अजित पवार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 17 दिसंबर 2022। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ महाविकास अघाड़ी ने हल्लाबोल दिया है। छत्रपति शिवाजी महाराज पर राज्यपाल कोश्यारी के विवादित बयान के खिलाफ एमवीए के बड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध मार्च निकाला। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।  महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (उद्धव-बालासाहेब) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और राकांपा नेता अजित पवार ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।  दरअसल, पिछले महीने राज्यपाल कोश्यारी ने एक सार्वजनिक समारोह में मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज को पुराने समय का आदर्श करार देकर विवाद खड़ा कर दिया था। महाराष्ट्र में विपक्षी दलों शिवसेना (उद्धव गुट) , कांग्रेस और राकांपा की ओर से विरेाध मार्च का एलान किया गया था। एमवीए के नेताओं का कहना है कि शिवाजी महाराज और महात्मा ज्योतिबा फुले जैसी शख्सियतों के अपमान, कर्नाटक की सीमा से लगे क्षेत्रों में मराठी भाषियों के साथ अत्याचार’ और औद्योगिक परियोजनाओं के राज्य से बाहर होने के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन किया जा रहा है। बता दें, मार्च दक्षिण मुंबई में जे जे अस्पताल और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच निकाला जाएगा।

चाव्हाण नहीं होंगे शामिल 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने आज के विरोध मार्च में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, उनकी पत्नी अमिता चाव्हाण इस प्रदर्शन में शामिल होंगी। अशोक चाव्हाण ने कहा कि एक कार्यक्रम के कारण वह इस विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि, उन्होंने इसके प्रति अपना समर्थन जताया। 

Leave a Reply

Next Post

2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी को लेकर गृह मंत्री शाह ने की बैठक, तैयारियों की समीक्षा की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 17 दिसंबर 2022। गुजरात में 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अहमदाबाद में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी को लेकर […]

You May Like

रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर