पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों को धमकाने के आरोपों पर CM सरमा का जवाब, कहा- कांग्रेस ने असम को बदनाम किया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गुवाहाटी 18 अप्रैल 2025। पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों को नाम वापसी का दबाव डालने के विपक्ष के आरोपों का असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने जवाब दिया है। सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा असम को बदनाम करने की कोशिश की है। अगर पुलिस के जरिये किसी को धमकाया जाता तो  इसकी खबर हर जगह होती। असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि लेकिन मैंने स्थानीय समाचार और टीवी चैनलों पर खबर नहीं देखी है। राभा हसोंग चुनाव हुए, लेकिन कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। असम में 22 हजार से ज्यादा गांव हैं, लेकिन उन्होंने केवल एक या दो का उदाहरण दिया है। प्रशासन सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करेगा। जिला प्रशासन और पुलिस तटस्थ रहेगी। हम शांतिपूर्ण चुनाव चाहते हैं। 

सीएम सरमा ने कहा कि कांग्रेस नेता किसी भी उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं। हमें कोई खास आरोप हो तो बताएं। हम तुरंत कार्रवाई करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीदवारों की बड़ी संख्या में नाम वापसी नहीं हुई है। 300 सीटों पर दो हजार से अधिक ने नामांकन किया। इतने ज्यादा नाम वापस नहीं लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि चुनाव परिणाम क्या होगा? विपक्ष एकजुट होकर लड़े तो हमारे लिए भी चीजें आसान होंगी। हमें भी पता चल जाएगा कि हम कहां खड़े हैं। क्योंकि लोकसभा चुनाव को एक साल बीत चुका है और विधानसभा चुनाव एक साल बाद है। हम चाहते हैं कि चुनाव ऐसा हो कि हम लोगों की भावनाओं को समझ सकें। हम इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।  कांग्रेस ने पिछले दिनों भाजपा और पुलिस पर उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को धमकाने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। 

Leave a Reply

Next Post

लगातार मजबूत हो रहा भारत का रक्षा क्षेत्र, वार्षिक उत्पादन 1.75 लाख करोड़ पहुंचने की संभावना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 अप्रैल 2025। भारत का रक्षा क्षेत्र स्वदेशीकरण की दिशा में मजबूत कदम, ठोस ऑर्डर पाइपलाइन और बढ़ती विकास संभावनाओं के बल पर स्थिर वृद्धि की ओर अग्रसर है। ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा क्षेत्र में सकारात्मक […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग