एटीएम में विस्फोटक बांधकर उड़ाया, 16 लाख रुपये लेकर भागे चोर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 27 दिसंबर 2021। एटीएम में चोरी की कई घटनाएं आती रहती हैं लेकिन महाराष्ट्र के पुणे से बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है जहां चोरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर चोरी की है। यहां चोरों ने एक एटीएम में विस्फोटक का उपयोग करके उसे उड़ाया और एटीएम के पुर्जे-पुर्जे उड़ गए। इसके बाद एटीएम से करीब 16 लाख रुपये लेकर चोर उड़ गए। दरअसल, यह घटना महाराष्ट्र के पुणे स्थित चिंबाली इलाके की है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को तड़के यह सब हुआ है। चोरों ने प्लान बनाकर इसे अंजाम दिया है। उस समय इलाके में सूनसान था और ठीक उसी समय कुछ लोग एटीएम के पास पहुंच गए। उन्होंने जिलेटिन की छड़ों की मदद से निजी बैंक के एटीएम में विस्फोट किया।

पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस के डीसीपी मंचक इप्पर ने बताया कि पुणे शहर के समीप स्थित आलंदी के निकट रविवार तड़के चोरों ने विस्फोटकों का उपयोग करके पहले बैंक के एटीएम को तोड़ दिया और फिर उसके पैसे निकाल लिए। रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि लगभग 17 लाख रुपये लेकर चोर भाग गए हैं।

पुलिस ने यह भी बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही बम खोजी एवं निष्क्रिय दस्ते सहित एक तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू हो गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से जानकारी जुटाई जा रही है। कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिल गए हैं, लेकिन अभी हम चोरों की पहचान नहीं कर पाए हैं, जल्द ही इसका खुलासा होगा।

Leave a Reply

Next Post

केरल कांग्रेस प्रमुख ने शशि थरूर को दी चेतावनी, कहा- निर्देश मानें, नहीं तो हटाए जाएंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कन्नूर 27 दिसंबर 2021। केरल प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख के सुधाकरण ने रविवार को कहा पार्टी में कोई भी उनके निर्देशों की अनदेखी नहीं कर सकता, यहां तक कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी। उन्होंने कहा, शशि थरूर पार्टी में केवल एक व्यक्ति हैं। एक […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस