मध्य प्रदेश में अमित शाह देंगे ‘विकास’ से जीत का मंत्र, रविवार को चुनावी रणनीति का शंखनाद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 28 जुलाई 2023। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने का काम अपने हाथ में ले लिया है। बड़े नेताओं के साथ बंद कमरा बैठकों के बाद अब वह अपनी रणनीति जमीन पर उतारने के लिए दोबारा भोपाल आ रहे हैं। रविवार को भोपाल में वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद इंदौर के पास परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जाएंगे। वहां दर्शन करने के बाद इंदौर में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। 

भाजपा के मिशन 2023 को गति देने के लिए अमित शाह ने महीने भर में दो बार भोपाल में बैठकें की हैं। अब बताया जा रहा है कि अमित शाह शनिवार रात को भोपाल आएंगे। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। इसमें पिछली दो बैठकों में लिए गए फैसलों पर चर्चा करेंगे। साथ ही आगे के दिशानिर्देश जारी करेंगे। खासकर जिन समितियों का गठन किसी न किसी कारण से अटका है, उन पर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। रविवार को भोपाल के मिंटो हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यह मध्य प्रदेश में दोनों ही प्रमुख पार्टियों के किसी भी राष्ट्रीय स्तर के नेता की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इस वजह से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। 

जानापाव से ब्राह्मणों को साधेंगे
केंद्रीय गृहमंत्री 29 जुलाई की शाम को भोपाल आएंगे। रात में ही भाजपा कोर टीम के साथ बैठक करेंगे। सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उसके बाद इंदौर जाएंगे और वहां महू के पास स्थित जानापाव पहाड़ी पर जाएंगे। भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर उन्हें नमन करेंगे। इसे ब्राह्मण वोटर्स को साधने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। इसके बाद इंदौर में संभाग के चुनिंदा 100 नेताओं से मिलेंगे, जिनमें जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में इंदौर संभाग के राजनीतिक हालातों पर चर्चा होगी। फीडबैक रिपोर्ट भी तैयार होगी।  

Leave a Reply

Next Post

तेजी से विधायी कामकाज निपटाने में जुटी सरकार, महज दस दिनों में 30 विधेयकों को पहनाना है कानूनी जामा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 जुलाई 2023। संसद में खींचतान के बीच सरकार विधायी कार्य निपटाने के प्रति सक्रिय है। बीते दो दिन में लोकसभा में चार व राज्यसभा में एक विधेयक पारित कराए गए हैं। सरकार का मानना है कि चुनावी मजबूरी में विपक्ष कार्यवाही बाधित […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल