भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान सिंह नेगी का ऋषिकेश में निधन, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ऋषिकेश 08 सितम्बर 2020। उत्तराखंड सरकार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष दायित्व धारी ज्ञान सिंह नेगी का मंगलवार की सुबह ऋषिकेश में निधन हो गया। ऋषिकेश के नेहरू मार्ग ऋषि लोक कॉलोनी स्थित आवास में मंगलवार की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी। उसके बाद उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल जॉली ग्रांट ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। तब से वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। बीती एक सितंबर को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री रहे ज्ञान सिंह नेगी (75 वर्ष ) टिहरी जिले के बेरणी के निवासी थे। आपातकाल के दौरान स्व. नेगी 18 माह जेल में रहे। वह लंबे समय तक विद्या भारती, जनसंघ, आरएसएस से जुडे रहे। भाजपा में भी प्रदेश महामंत्री, अनुशासन समिति के अध्यक्ष से लेकर कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

मुख्‍यमंत्री ने जताया दुख

मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी के निधन पर दुख जताया। उन्‍होंने ट्वीट में कहा ‘भाजपा उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता एवं हमारी सरकार में दर्जाधारी राज्यमंत्री और मेरे सहयोगी ज्ञान सिंह नेगी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करें’।

Leave a Reply

Next Post

मुख्य सचिव आर.पी. मंडल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड की 21वीं बैठक हुई...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 08 सितम्बर 2020। मुख्य सचिव आर. पी. मंडल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड की 21वीं बैठक हुई। इसमें राज्य की विभिन्न सड़कों के रख-रखाव और निर्माण के संबंध में चर्चा हुई।बैठक में वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार