भारत में अवैध तरीके से रहने वाले नौ बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी तरीके से पैसे ट्रांसफर का आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 14 दिसंबर 2023। मुंबई क्राइम ब्रांच ने भारत में अवैध तरीके से रह रहे नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी फर्जी आधार कार्ड बनाने में शामिल थे। उनके ऊपर अवैध तरीके से भारत से बांग्लादेश पैसे ट्रांसफर करने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि कुल नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। उनका मुख्य मकसद अवैध तरीके से भारत से बांग्लादेश पैसे ट्रांसफर करना था। इसमें और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस ने इसे एक तरह का हवाला लेनदेन करार दिया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी उन व्यक्तियों के जरिए पैसे ट्रांसफर करते थे, जो भारत से बांग्लादेश या इसके विपरित सीमा पार करते थे। 

फर्जी आधारकार्ड बनाकर करते थे पैसों का ट्रांसफर
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजतिलक रौशन ने कहा, ‘भारत आने के बाद वे फर्जी आधार कार्ड बनाते थे और इसके जरिए आरोपी बैंक में खाता खुलवाते थे। वे अपनी पहचान छिपाकर भारतीय नागरिक होने का दावा करते थे।’

डीसीपी ने बताया कि कुछ आरोपियों को मुंबई तो अन्य को ठाणे और नवी मुंबई के अन्य इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा, ‘एक निश्चित राशि जमा होने के बाद वे कुछ लोगों के जरिए इन पैसों को बांग्लादेश ट्रांसफर करते थे। यदि कोई भारत आता था तो वे उसके माध्यम से पैसे ट्रांसफर करते थे। अबतक लाख से भी ज्यादा पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। हम अभी कुल राशि का खुलासा नहीं कर रहे हैं। डीसीपी ने बताया कि आरोपी बांग्लादेश में रहने वाले जरूरतमंदों के लिए पैसे ट्रांसफर करते थे। साथ ही भारत में अवैध तरीके से रहने वालों के लिए भी पैसे ट्रांसफर कर रहे थे, जो भारत से बंग्लादेश पैसे भेजने का काम करते थे। 

Leave a Reply

Next Post

सुशील मोदी ने सीएम नीतीश को दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लड़िए चुनाव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली/पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘फ्यूज्ड बल्ब’ करार दिया और उन्हें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी। नीतीश का प्रभाव उनके राज्य तक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल