सूर्या हत्याकांड: खोड़ा में घुसी पुलिस तो भागे 620 अपराधी, 524 परिवार कर गए पलायन; आरोपी शारिक गिरफ्तार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गाजियाबाद 04 जून 2026। खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के बाद तीन दिवसीय अपराधी सत्यापन अभियान बुधवार को पूरा हो गया। तीन दिन में 1200 अपराधियों के घर तक पुलिस पहुंची। हालांकि पुलिस ने 1600 से ज्यादा अपराधी चिंहित किए हैं। इनमें 620 अपराधी घरों से गायब मिले। अभियान के दौरान 524 संदिग्ध परिवार पलायन कर गए और कई के परिजन ने दरवाजे तक नहीं खोले। इस दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को भी हिरासत में लिया। कमिश्नरेट पुलिस ने सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद खोड़ा में सर्च अभियान चलाया तो आठ लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र में करीब 1600 अपराधियों को चिंहित किया गया।  75 हिस्ट्रीशीटर और 37 गैंगस्टर परिवार सहित रातोंरात मकान छोड़कर भाग गए। इनमें केवल 42 का सत्यापन हो सका, बाकी के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। 

524 संदिग्ध परिवार पलायन कर गए। उनके घरों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई है। इनके अलावा 94 परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित कर मकान बनाए हैं। 

खोड़ा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त, कट्टरपंथियों और अराजक तत्वों का सत्यापन कर रही है। कई लोग मकान छोड़कर भाग गए हैं। सत्यापन रिपोर्ट में 600 से अधिक अपराधी व परिवार घरों पर नहीं मिले तो कुछ में वृद्ध और केवल महिलाएं ही हैं। संपत्ति का ब्यौरा भी एकत्र किया जा रहा है। 
-जे. रविंदर गौड़, पुलिस आयुक्त

सूर्या हत्याकांड में आरोपी शारिक गिरफ्तार
सूर्या हत्याकांड में शामिल 5वें और 25 हजार के इनामी आरोपी शारिक को पुलिस ने बुधवार को इंदिरापुरम अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया।  एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी मूलरूप से अलीगढ़ के बादशाह नगला स्थित छर्रा गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह खोड़ा के नवनीत विहार स्थित गली नंबर एक में परिवार के साथ रह रहा था। उस पर 25 हजार इनाम घोषित था। आरोपी ने असद, फरहान और अतीक के साथ मिलकर चाकू मारने की बात स्वीकार की। 

स्वामी दीपांकर ने दी श्रद्धांजलि
सूर्या हत्याकांड के बाद बुधवार को उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता, स्वामी दीपांकर और हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी आदि ने परिजन को सांत्वना दी। कैप्टन विकास गुप्ता ने कहा कि अवैध रूप से संचालित संस्थानों को भी चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।  हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने कहा कि उन्हें तीन दिन से पुलिस ने नजरबंद कर रखा था। इसलिए वह बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

Leave a Reply

Next Post

टीएमसी में फूट के बीच बंगाल में भाजपा का प्रदर्शन, संदीपन साहा के खिलाफ मार्च निकाला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 04 जून 2026। भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल ने गुरुवार को कोलकाता के एंटाली इलाके में निष्कासित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता संदीपन साहा के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने विधायक और उनके पिता टीएमसी नेता स्वर्ण कमल साहा पर भूमि हड़पने […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार