भारत में तेजी से फैल रहा जीका वायरस, दो प्रेग्नेंट महिलाओं समेत 6 नए केस मिले

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पुणे 02 जुलाई 2024। भारत में एक नए वायरस ने दस्तक दे दी है जो महाराष्ट्र के पुणे में तेजी से फैल रहा है। बता दें कि  पुणे में जीका वायरस के 6 नए मामले मिले है जिसमें 2 प्रेगनेंट महिलाएं भी शामिल है। इस चिंता भरी खबर के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया।   
स्वस्थ अधिकारियों के अनुसार, गर्भवती महिलाओं के जीका वायरस का शिकार होने पर भ्रूण में माइक्रोसेफेली हो सकता है। यह ऐसी एक गंभीर स्थिति है जिससे मस्तिष्क के असामान्य विकास के कारण सिर काफी छोटा हो जाता है। पुणे में जीका वायरस संक्रमण का पहला केस एरंडवाने इलाके में ही सामने आया था। इस दौरान46 साल के डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और  उनकी 15 साल की बेटी का भी सैंपलपॉजिटिव पाया गया था। इसके अलावा दो संक्रमित मुंधवा इलाके में मिले हैं, इनमें से एक 47 साल की महिला और दूसरा 22 साल का शख्स है वहीं अब 2 प्रेगनेंट महिलाएं पाॅजिटिव पाई गई। 
 
पुणे नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों की निगरानी कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक,संक्रमित मच्छरों को रोकने के लिए फॉगिंग  की जा रही है। बता दें कि जीका वायरस संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है।य़हीं मच्छर डेंगू और चिकनगुनिया जैसे वायरस बी फैलाते है।  

Leave a Reply

Next Post

'60 हजार लोग बेघर हो गए हैं, यह कोई मजाक नहीं...', मणिपुर हिंसा को लेकर संसद में सरकार पर भड़के कांग्रेस एमपी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 जुलाई 2024। मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमल अकोइजम ने सोमवार को लोकसभा में प्रदेश की स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार पर इस ‘‘त्रासदी” की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरीकॉम तथा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल