तेंदुए का खौफ: कांठ में गन्ने के खेतों में फिर दिखे चार खूंखार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुरादाबाद, 05 अक्टूबर 2026। ठाकुरद्वारा के बाद अब कांठ और छजलैट के गांव तेंदुओं की दहशत में हैं। शनिवार की शाम को कांठ क्षेत्र में गन्ने के खेतों में चार तेंदुए नजर आए। समदगढ़ सिकंदराबाद में फिर दो तेंदुए नजर आने से दहशत बढ़ गई है। वहीं रामनगर उर्फ रम्मपुरा में नलकूप के पास एक तेंदुआ नजर आया।

वहीं भरतपुर में गन्ने के खेत पास तेंदुआ दिखा है। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दे  दी गई। वन अफसरों ने कहा है कि जिन स्थानों पर तेंदुए नजर आ रहे हैं वहां पिंजरा लगवाया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से ठाकुरद्वारा में तेंदुए दिखने कम हो गए हैं। लेकिन अब कांठ क्षेत्र में इनकी संख्या बढ़ने लगी है।

रामनगर उर्फ रम्पुरा निवासी संजय ढाका ने बताया कि गांव से फूलपुर मिठ्ठनपुर को जाने वाले रास्ते पर रम्पुरा निवासी संजीव सिंह का नलकूप है। नलकूप के पास देर शाम एक तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। गांव के ही युवकों ने मोबाइल से उसकी वीडियो बना ली।

वीडियो को पुलिस और वन विभाग को भेजा गया है। रामनगर उर्फ रम्पुरा निवासी जितेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, मास्टर संजीव कुमार, अंगद चौधरी, मोनू, राजेंद्र सिंह, सतपाल सिंह आदि ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग वन अफसरों से की है। 

समदगढ़ सिकंदराबाद में कुछ दिन पहले ही एक नलकूप की कोठरी पर तीन तेंदुए दिखे थे। अब फिर यहां दो तेंदुए दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने अकेले खेतों पर जाना बंद कर दिया है। भरतपुर गांव के जंगल में भी एक तेंदुआ देखा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गन्ने के खेत के पास तेंदुआ बैठा हुआ था।

बाइक सवार ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला
 शनिवार की शाम को तेंदुए ने बाइक सवार संसारपुर निवासी सीताराम (34) पर हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर लोग दौड़े तो तेंदुआ भाग गया। इस हमले में सीताराम घायल हो गए। उन्हें धनौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां से उपचार के बाद घर भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि सीताराम पड़ोस के गांव शहजादपुर से लौट रहे थे। शाम को समय गांव के पास खेतों के करीब पहुंचे तो तेंदुए ने हमला किया था।  

Leave a Reply

Next Post

सोने के वायदा भाव में एक फीसदी की गिरावट

शेयर करेडॉलर की मजबूती से बढ़ा दबाव इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 05 अक्टूबर 2026। वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। लगातार मजबूत हो रहे डॉलर ने गोल्ड फ्यूचर्स पर दबाव डाला इससे मल्टी कॉमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव करीब […]

You May Like

 मातम में बदलीं शादी की खुशियां....|....माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क में खुला बीजापुर का 24वां थाना....|....गोदनामे से संपत्ति पर मालिकाना हक तय नहीं....|.... बस्तर के जंगलों में माओवादियों का हथियारों का जखीरा मिला....|....अब मोबाइल एप से कर सकेंगे संपत्ति कर का स्वकर निर्धारण....|....35 लाख विद्यार्थियों को राहत, डिजीलॉकर पर मिलेंगी मार्कशीट-डिग्री....|....अगले महीने के पहले पखवाड़े में आईएएस-एसएएस अधिकारियों की डीपीसी....|....रोज दवा खाने के बाद भी बीपी नहीं हो रहा कंट्रोल....|.... पैट कमिंस को मिला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का साथ....|....'हनुमान अंश' के डायरेक्टर ने की 'रामायण' की तारीफ