अब मोबाइल एप से कर सकेंगे संपत्ति कर का स्वकर निर्धारण

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर, 21 नवंबर 2026।  इंदौर नगर निगम के राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 138(2) के तहत प्रत्येक भवन और भूमि के स्वामी के लिए स्वकर निर्धारण विवरणी प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इसी प्रक्रिया के तहत अब संपत्ति मालिक एप पर आवश्यक जानकारी दर्ज कर ऑनलाइन विवरणी जमा कर सकेंगे।
 

इस सुविधा के जरिए उन संपत्तियों के मालिक भी वास्तविक क्षेत्रफल दर्ज कर सकेंगे, जिनकी संपत्ति का क्षेत्रफल वर्तमान ई-नगर पालिका पोर्टल पर वास्तविक क्षेत्रफल से कम दर्ज है। इससे निगम के अभिलेखों में संपत्ति का वास्तविक क्षेत्रफल दर्ज कराने का विकल्प मिलेगा।

नगर निगम ने संपत्ति मालिकों से इंदौर 311 एप पर विवरणी भरते समय अपना वर्तमान और सक्रिय मोबाइल नंबर दर्ज करने या अपडेट करने की अपील की है। निगम के अनुसार, मोबाइल नंबर के माध्यम से संपत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, संपत्ति कर संबंधी सूचनाएं और छूट एवं रियायतों की जानकारी मोबाइल पर भेजी जा सकेगी।

गौरतलब है कि इंदौर में पहले जीआईएस सर्वे के बाद कई संपत्ति मालिकों को बढ़े हुए संपत्ति कर के बिल भेजे गए थे। इसे लेकर शहर में विरोध हुआ था। अब स्वकर निर्धारण की ऑनलाइन व्यवस्था के तहत संपत्ति मालिक स्वयं अपनी संपत्ति का क्षेत्रफल और अन्य जरूरी विवरण दर्ज कर सकेंगे।भंवरकुआ क्षेत्र में नगर निगम की टीम मकानों की नप्ती करने पहुंची थी तो अफसरों के साथ रहवासियों की हाथा-पाई हो गई थी और मामला पुलिस तक पहुंचा था।

Leave a Reply

Next Post

 बस्तर के जंगलों में माओवादियों का हथियारों का जखीरा मिला

शेयर करे1603 बीजीएल सेल और 955 डेटोनेटर बरामद इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 21 नवंबर 2026। बस्तर क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के छिपाए गए हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। तीन राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों ने पिछले दो सप्ताह के भीतर सघन जांच अभियान चलाकर […]

You May Like

 मातम में बदलीं शादी की खुशियां....|....माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क में खुला बीजापुर का 24वां थाना....|....गोदनामे से संपत्ति पर मालिकाना हक तय नहीं....|.... बस्तर के जंगलों में माओवादियों का हथियारों का जखीरा मिला....|....अब मोबाइल एप से कर सकेंगे संपत्ति कर का स्वकर निर्धारण....|....35 लाख विद्यार्थियों को राहत, डिजीलॉकर पर मिलेंगी मार्कशीट-डिग्री....|....अगले महीने के पहले पखवाड़े में आईएएस-एसएएस अधिकारियों की डीपीसी....|....रोज दवा खाने के बाद भी बीपी नहीं हो रहा कंट्रोल....|.... पैट कमिंस को मिला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का साथ....|....'हनुमान अंश' के डायरेक्टर ने की 'रामायण' की तारीफ