जैकी की फिल्म “लाइफ ईज गुड” के लिये आशा भोसले ने पहली बार सिम्फनी के लिये आवाज दी

Indiareporter Live
शेयर करे

-अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 23 नवंबर 2022। महान गायिका आशा भोसले ने अपने संगीत के सफर दौरान किस्म किस्म के हजारों गीत गाये हैं। फिर चाहे वह रोमांटिक गीत हो या कैबरे या मुजरा हो या फिर भजन। पर यह भी सही है कि आशा भोसले को कभी सिम्फनी के लिये अपनी आवाज देने का मौका नहीं मिला। स्वयं उनके दिल में भी यह बात लंबे समय से खटक रही थी। सिम्फनी के लिये अपनी आवाज देने की उनकी बरसों पुरानी तमन्ना थी और उनकी यह तमन्ना फिल्म “लाइफ ईज गुड” के तहत अब पूरी हुई है। मुख्य भूमिका में जैकी श्रॉफ को चमकाती इस फिल्म के निर्माता हैं आनंद शुक्ला और निर्देशक हैं अनंत नारायण महादेवन।    आशाजी की दिली तमन्ना पूरी करने वाली इस सिम्फनी के बोल मानवेन्द्र ने लिखे हैं और इसे संगीत में पिरोया है अभिषेक रे ने। बोल हैं, “रुत भीगे तन घर आयी थी…..”। सिम्फनी के लिये आशाजी की आवाज को याद करने के बारे में संगीतकार अभिषेक रे कहते है, ” आशाजी से मेरा पुराना परिचय है। मैं उन्हें तब से जानता हूँ, जब मैं गुलजार साहब के साथ उनके अलबम “उदास पानी” के लिए जुड़ा हुआ था। जब मैं “लाइफ ईज गुड” के संगीत पर काम कर रहा था तो एक सिच्युएशन पर सिम्फनी का उपयोग करना सही लगा। मेरे मन में था कि मैंने कभी सिम्फनी के लिये अब तक आशाजी की आवाज नहीं सुनी है तो क्यों न इस सिम्फनी के लिये उनकी आवाज इस्तेमाल की जाए। जब मैने आशाजी से बात की तो वे बहुत खुश हो उठीं। बताया कि यह पहला मौका होगा जब वे सिम्फनी के लिये आवाज देंगी। उनकी यह खुशी तब दुगनी हो गयी, जब उन्हें यह पता चला चला कि फिल्म के नायक जैकी श्रॉफ हैं। वे उन्हें प्यार से जग्गु संबोधित करती हैं और अपने जग्गु की फिल्म के लिये अपना योगदान देने के लिए वे सहर्ष तैयार हो गईं।रिकार्डिंग वाले दिन भी उनका चेहरा खुशी से छलक रहा था। रिकार्डिंग पश्चात उन्होंने कहा,’आज का दिन मेरे लिये खास है। आज मेरी पुरानी चाह पूरी हुई है। मुझे कई बार यह लगता था कि शायद मेरी किस्मत में सिम्फनी के लिये आवाज देना नहीं लिखा है पर उपरवाले की मेहरबानी से यह मौका भी मिल गया और वह भी जग्गु की फिल्म के तहत। अब मैं गर्व के साथ कह सकती हूँ कि मेरे संगीत में जो अधूरापन था, वह पूरा हो गया। आज मेरी गायिकी का सर्कल पूरा हो गया। सच में मैं ईश्वर की शुक्रगुजार हूं। आशा जी के श्रीमुख से अपनी तारीफ सुन जैकी श्रॉफ भी भावविभोर हो उठे। उन्होंने कहा,’मेरी पहली फिल्म हीरो की सफलता में संगीत का बड़ा योगदान था। तब से मुझेअच्छे संगीत की अहमियत पता चल गई थी। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि आशा जी जैसी महान गायिका को पहली बार सिम्फनी के लिए आवाज़ देने का मौका मेरी फिल्म के तहत मिला। यह सिम्फनी मेरे दिल के करीब रहेगी। क्योंकि इसमें आशा जी की आवाज़ समायी हुई है। अब इस फ़िल्म के कर्णप्रिय संगीत की बदौलत मैं गर्व से कह सकता हूँ कि “यस, लाइफ ईज गुड”।

इस सिम्फनी के बारे में अभिषेक रे का कहना है कि यह कहानी के मूड को प्रस्तुत करती है। इसके बोल में रुत का जिक्र है। जिस तरह रुत बदलती रहती है उसी तरह जिंदगी में भी बदलाव आते रहते हैं। बदलाव की यह प्रक्रिया इस फिल्म की कहानी की नींव है और सिम्फनी की बदौलत यह नींव और मजबूत हो गयी है।     यह निर्माता आनंद शुक्ला की पहली फ़िल्म है। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि अपनी पहली फिल्म के तहत आशाजी का सिम्फनी का बरसों पुराना सपना सच हो जाएगा। आशा जी की गायिकी के कैरियर में अपनी फ़िल्म का महत्वपूर्ण योगदान देख अब वे भी फख्र से कहते हैं , ‘लाइफ ईज गुड’।

Leave a Reply

Next Post

मैनचेस्टर यूनाइटेड से अलग होने के बाद रोनाल्डो ने लिखा- क्लब-फैंस के लिए प्यार हमेशा रहेगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मैनचेस्टर 23 नवंबर 2022। मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अनुबंध खत्म हो चुका है। मंगलवार को क्लब ने बताया कि रोनाल्डो के साथ उनका अनुबंध तत्काल प्रभाव से खत्म हो चुका है। इसके बाद क्लब की तरफ से जारी बयान में यह भी […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार