मध्य प्रदेश: दिग्विजय सिंह ने BJP पर लगाए आरोप, कहा- गरीब मुसलमान लड़कों को पैसा देकर खुद ही पत्थर फिंकवाते हैं, रामेश्वर शर्मा ने बताया जिन्ना की औलाद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 27 अप्रैल 2022। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर बीजेपी पर हिंसा करवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि BJP के लोग कुछ गरीब मुसलमान लड़कों को पैसा देकर खुद ही पत्थर फिंकवाते हैं। हालांकि, दिग्विजय सिंह ने यह भी साफ किया कि उन्हें ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। इन तथ्यों की जांच उन्होंने नहीं कराई है। जल्द ही जांच भी करवाएंगे। दिग्विजय सिंह दो दिवसीय नीमच दौरे पर थे, जहां उन्होंने यह बयान दिया है।  

भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस बयान को लेकर दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आपने (दिग्विजय) हिंदू-मुसलमान की खाई को और गहरा कर दिया है। तुम जिन्ना की औलाद बनकर इस देश में ऐसा कर रहे हो। जो तथ्य आपने चेक नहीं किए, तब बोल क्यों रहे हैं? क्या दस साल का मुख्यमंत्री ऐसे ही रहे हैं? बिना तथ्य चेक किए मस्जिद का फोटो डाल दिया। बिना तथ्य चेक किए मुसलमानों पर आरोप लगा दिए। दिग्विजय सिंह, सुधर जाओ। पाकिस्तान के साथ तुम्हारी चैट पकड़ी गई है। जाकिर नाइक के साथ तुम्हारी दोस्ती सामने आ चुकी है। तुम आतंकवादियों को पाल-पोस रहे हो। 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार रात नीमच जिले की जावद विधानसभा के ग्राम मोड़ी पहुंचे थे। उन्होंने एक दलित कार्यकर्ता के घर रात्रि विश्राम किया। मंगलवार सुबह जनजागरण रैली में शामिल हुए। इस दौरान मोड़ी माता के दर्शन भी किए। कार्यक्रम के बाद दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। इससे पहले भी दिग्विजय सिंह खरगोन हिंसा को लेकर भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक ट्वीट कर बीजेपी पर साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि ‘भाजपा यह जानती है कि बिना पत्थर उछाले कुर्सी नहीं मिलती है। इस वजह से हथियार के रूप में कभी जज़्बात को तो कभी जान को हथियार बनाती है। साम्प्रदायिक उन्माद भाजपा का सबसे ख़तरनाक राजनीतिक हथियार है। जिस जिले में दंगा होगा उसकी पूरी जवाबदेही जिला कलेक्टर व एसपी की होगी, यदि यह संदेश मुख्यमंत्री दे दें तो कभी दंगा नहीं हो सकता। मेरे 10 वर्ष के कार्यकाल में एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ।” वहीं,खरगोन हिंसा को लेकर उनके गलत फोटो पोस्ट करने को लेकर बीजेपी ने उन पर एफआईआर दर्ज कराई है।

नरोत्तम मिश्रा ने किया पलटवार
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार कर कहा कि दिग्विजय सिंह को क्या हो गया समझ नहीं आ रहा है। पहले तुष्टीकरण की राजनीति के लिए एक कौम को खुश करने के लिए पुलिस पर सवाल उठाए, न्यायपालिका पर सवाल उठाए और अब उस कौम को ही बिकाऊ बता दिया कि पैसे लेकर पत्थर फेंकते हैं। आपने एक बात तो स्पष्ट कर दी कि पत्थर कहां से आए थे और किसने फेंके थे। आपके पास क्या सबूत है कि उस कौम ने पैसे लेकर पत्थर फेंके। किसी व्यक्ति के बारे में ऐसा कहते तो इतनी पीढ़ा नहीं होती, लेकिन एक कौम को बदनाम करने का काम आपने किया है। वह भी इस पवित्र माह में अच्छा नहीं किया।

विश्वास सारंग बोले- दिग्विजय की अक्ल पर पत्थर पड़ गए हैं 
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह की अक्ल पर पड़ गए हैं पत्थर। इसी वजह से वे रोजाना अर्नगल बातें करके समाज में विभेद पैदा करने की कोशिश करते हैं। इतना वरिष्ठ नेता धर्म को धर्म से लड़ाने की बात कर रहा है। उनके कहने का मतलब है कि मुसलमान बिकाऊ हैं। उन्होंने एफआईआर होने के डर से बयान वापस भी ले लिया। बिना तथ्य के आरोप लगवा रहे हैं। भाजपा समाज को तोड़ती नहीं, बल्कि जोड़ने वाली पार्टी है। दंगा करना और करवाना कांग्रेस का काम है। 

Leave a Reply

Next Post

तमिलनाडु: तंजावुर के मंदिर में उत्सव के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से बच्चों समेत 11 की मौत, कई घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चेन्नई 27 अप्रैल 2022। तमिलनाडु के तंजावुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मंदिर में उत्सव के दौरान करंट लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि यह हादसा मंदिर से निकलने वाली रथयात्रा […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए