स्टाफ से हील्स उतरवाने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं शहनाज गिल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बुधवार 23 जून 2021। वैसे तो शहनाज गिल शायद ही कभी ट्रोल होती हैं और शायद ही उनकी तस्वीरों और वीडियो पर नेगेटिव कॉमेंट आते हैं, लेकिन हाल ही उन्होंने जो किया उसके कारण वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसके कारण वह कुछ यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।

इस वीडियों में शहनाज अपने एक स्टाफ मेंबर से अपनी हील्स निकलवाती दिख रही हैं। शहनाज की यह हरकत कुछ लोगों को रास नहीं आई और उन्होंने नाराजगी जाहिर की है। दरअसल शहनाज हाल ही मुंबई में एक प्रॉजेक्ट शूट कर रही थीं। वह शूटिंग लोकेशन से बाहर थीं और अपने कुछ टीम मेंबर्स के साथ वैनिटी वैन की ओर बढ़ रही थीं। शहनाज ने उस वक्त एक टीम मेंबर का हाथ पकड़ा हुआ था। तभी एक अन्य टीम मेंबर शहनाज की चप्पलें हाथ में लेकर उनके पास पहुंचा और उनकी हील्स निकालने लगा। शहनाज ने हील्स उतारकर चप्पलें पहन लीं।

शहनाज के इस वीडियो पर जहां फैन्स प्यार बरसा रहे हैं, वहीं कुछ लोगों को शहनाज की यह बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया है। कुछ यूजर्स ने शहनाज गिल में एटिट्यूड बताया तो कुछ ने सवाल किया कि आखिर वह खुद ही हील्स क्यों नहीं निकाल पाईं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़: रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक हाथी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद दर्ज होगा मामला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायगढ़ 23 जून 2121। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई है। रायगढ़ जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में एक जंगली हाथी की करंट लगने से मौत […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग