सात सोलर ड्यूल पंप आधारित नलजल प्रदाय योजना के लिए 4 करोड़ 41 लाख रूपए मंजूर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 15 सितम्बर 2020। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों के सात ग्राम पंचायतों में सोलर ड्यूल पंप आधारित नलजल प्रदाय योजना के लिए 4 करोड़ 41 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत यह मंजूरी मिली है। इस आशय के आदेश मंत्रालय महानदी भवन स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संबंधितों को भेज दिए गए हैं।

बालोद जिले के विकासखण्ड डौंडी के ग्राम किसनपुरी में सोलर ड्यूल पंप आधारित नलजल प्रदाय योजना के लिए 53 लाख 23 हजार रूपए, ग्राम कुर्रूभाट में सोलर ड्यूल पंप के लिए 52 लाख 96 हजार रूपए और ग्राम तुमडीसुर में सोलर ड्यूल पंप आधारित नलजल योजना के लिए 58 लाख 80 हजार रूपए की मंजूरी मिली है। इसी प्रकार मुंगेली जिले के विकासखण्ड लोरमी के ग्राम भूतकछार में सोलर ड्यूल पंप के लिए 58 लाख 54 हजार रूपए, जिला जांजगीर-चांपा विकासखण्ड शक्ति के ग्राम बैलाचुंवा में सोलर ड्यूल पंप आधारित नलजल योजना के लिए 73 लाख 5 हजार रूपए, ग्राम चारपारा में सोलर ड्यूल पंप आधारित नलजल योजना के लिए 71 लाख 25 हजार रूपए, ग्राम घुईचुवा में सोलर ड्यूल पंप आधारित नलजल योजना के लिए 73 लाख 44 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Next Post

होम आईसोलेशन के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 15 सितंबर 2020। कोविड-19 के संक्रमण के बिना लक्षणों एवं कम लक्षण वाले मरीजों के प्रबंधन के लिये जिला प्रशासन द्वारा होम आईसोलेशन की सुविधा दी जा रही है। जिसके लिये जिले में नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग (चिकित्सक टीम) के अधिकारियों/कर्मचारियों की होम […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग