पीएम नरेंद्र मोदी की अहम बैठक रद्द, कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की थीं अटकलें, अमित शाह और नड्डा समेत सीनियर नेता होने वाले थे शामिल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 जुलाई 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल की इसी हफ्ते विस्तार कर सकते हैं। भाजपा के शीर्ष स्तर पर इसकी कवायद जारी है। कैबिनेट विस्तार में लगभग डेढ़ दर्जन नए मंत्रियों को शामिल किए जाने की संभावना है। पहले से ही अतिरिक्त प्रभार और इससे ज्यादा मंत्रालय संभाल रहे कई मंत्रियों का बोझ भी कम किया जा सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार में आगामी विधानसभा चुनाव वाले राज्यों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। हालांकि, इस बीच आज शाम यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर शीर्ष मंत्रियों के साथ होने बैठक रद्द हो गई है। 

 बता दें कि इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण के साथ ही अन्य शीर्ष मंत्री शामिल होने वाले थे। अब यह बैठक किस दिन होगी, इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। 

सांसदों को दिल्ली बुलाया

मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं के बीच असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया और नारायण राणे समेत कई नेताओं को आज ही दिल्ली बुलाया गया है। ज्यादातर सांसद और नेता तीन आज दोपहर दिल्ली पहुंच रहे हैं। 

महाकाल के दर्शन करने पहुंचे सिंधिया

मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए कुछ नेताओं को फोन किए गए हैं। ये फोन उन नेताओं को किए जा रहे हैं, जिनका नाम सूची में शामिल किए जार रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी दिल्ली बुलाने की खबरें आ रही हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले सिंधिया उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे और पूजा अर्चना की।

Leave a Reply

Next Post

अय्यर के कहने पर मांकडिंग नहीं करने को राजी हुए अश्विन, कहा- बल्लेबाज अजीब हरकत न करे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 जुलाई 2021। 25 मार्च 2019 आईपीएल इतिहास का वह दिन है जब रविचंद्र अश्विन ने किग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की तरफ से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर को मांकड तरीके से आउट किया था। यह आईपीएल में […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग