जगदलपुर का रामपाल मंदिर: इस स्वयंभू शिवलिंग से जुड़ी हैं अनोखी मान्यताएं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर्र 17 अगस्त 2026। रामपाल मंदिर की सबसे खास बात यहां स्थापित शिवलिंग है। श्रद्धालुओं के अनुसार इसमें भगवान शिव के साथ माता पार्वती का भी वास माना जाता है, इसलिए शिवलिंग को वस्त्र पहनाने की परंपरा है। मुख्य पुजारी कैलाश ठाकुर के अनुसार उनके पूर्वजों को ध्वस्त मंदिर के नीचे शिवलिंग दिखाई दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने बावड़ी माता को इसकी जानकारी दी।  मान्यता के अनुसार बावड़ी माता ने शिवलिंग को निकालकर उनके मंदिर के सामने द्वारपाल के रूप में स्थापित करने की बात कही थी। ग्रामीणों ने शिवलिंग को बाहर निकालने के लिए करीब 32 फीट तक खुदाई की लेकिन वह जमीन के भीतर काफी गहराई तक जुड़ा होने के कारण बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद वहीं उसकी स्थापना कर दी गई। पुजारी के मुताबिक खुदाई के समय शिवलिंग की ऊंचाई करीब 18 इंच थी, जो वर्तमान में करीब एक मीटर यानी 3 फीट 3 इंच बताई जाती है।

मुख्य पुजारी के अनुसार भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर बावड़ी माता हर साल मंदिर में आकर स्वयं पूजा करती हैं। इस परंपरा का निर्वहन उनके परिवार की पिछली छह पीढ़ियों से किया जा रहा है। स्थानीय मान्यता है कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण ने यहां रुककर पूजा-अर्चना की थी। हालांकि मंदिर से जुड़ी इन मान्यताओं का आधार स्थानीय धार्मिक परंपराएं और जनश्रुतियां हैं। लोगों का मानना है कि इस स्वयंभू शिवलिंग में भगवान शिव के साथ माता पार्वती का भी वास है। श्रद्धालुओं के अनुसार शिवलिंग के ऊपरी हिस्से में भगवान शिव और नीचे माता पार्वती का वास माना जाता है। इसी वजह से यहां शिवलिंग को वस्त्र पहनाने की अनूठी परंपरा है। मंदिर से जुड़े लोगों का दावा है कि छत्तीसगढ़ में इस तरह वस्त्र धारण कराया जाने वाला यह अनोखा शिवलिंग है।

वाणासुर से भी जुड़ी है मान्यता
रामपाल मंदिर से जुड़ी एक अन्य मान्यता वाणासुर से भी जुड़ी है। बताया जाता है कि कभी इस क्षेत्र के जंगल में वाणासुर का प्रभाव था। वह भगवान शिव का बड़ा भक्त था और लंबे समय तक जंगल में रहकर भगवान शिव की तपस्या और आराधना करता था।

लंदन की गवर्नर ने चढ़ाई थी घंटी
मंदिर परिसर से जुड़ी एक दिलचस्प बात पुरानी घंटी को लेकर भी सामने आती है। मंदिर की खुदाई के दौरान एक घंटी मिलने की बात कही जाती है जिस पर लंदन और 1806 अंकित होने का दावा किया जाता है। स्थानीय मान्यता के अनुसार लंदन की एक महिला गवर्नर यहां आई थीं और भगवान शिव की प्रतिमा के दर्शन के बाद उन्होंने श्रद्धा से यह घंटी चढ़ाई थी।

आज भी दिखाई देती हैं प्राचीन ईंटें
मुख्य पुजारी के अनुसार मंदिर के निर्माण में प्राचीन ईंटों का इस्तेमाल किया गया था और कुछ पुरानी ईंटें आज भी परिसर में दिखाई देती हैं। मंदिर की प्राचीनता, स्वयंभू शिवलिंग से जुड़ी मान्यताओं और यहां चली आ रही परंपराओं के कारण दूर-दूर से श्रद्धालु रामपाल मंदिर पहुंचते हैं और भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद लेते हैं।

Leave a Reply

Next Post

अमरकंटक से भोरमदेव तक गूंजा ‘बोल बम’

शेयर करे 600 कांवड़ियों के साथ भावना बोहरा ने पूरी की कांवड़ यात्रा इंडिया रिपोर्टर लाइव कबीरधाम, 17 अगस्त 2026। कांवड़ियों ने लगातार बारिश, दुर्गम रास्तों, घने जंगलों और उफनती नदियों के बीच करीब 151 किलोमीटर का सफर तय किया। यात्रा पूरी होने के बाद बाबा भोरमदेव मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक […]

You May Like

मुख्यमंत्री ने कहा - किसान परिवार से होने के नाते खेती मेरे लिए केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार....|....रणबीर की ‘रामायण’ का चीन में बजा डंका....|....'दोस्ती के किस्से और प्यार के लफड़े'....|....तमिलनाडु में किसानों का 75000 रुपये तक का कर्ज माफ....|....मास्टर प्लान-2047 में खींचा गया है शिक्षा का नया खाका....|....ताज के पार्श्व से भगवान शिव की पूजा, गंगाजल से किया अभिषेक....|....उफनाई गंगा चेतावनी बिंदु से 13 सेमी. ऊपर पहुंची,....|....तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा....|....थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के परिवार से मिल भावुक हुए सीएम....|....नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण